Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: आधी रात में लगी भूख के लिए बेस्ट है स्पाइसी सोया मैगी!

Spicy Soya Maggi

लाइफस्टाइल डेस्क। Spicy Soya Maggi – कई बार देर रात बहुत जोर की भूख लगती है और हम घर पर कुछ न कुछ खाने के लिए देखने लगते है। इसे लोग मिडनाइट भूख कहते है। इस समय समझ नहीं आता की क्या खाया जाए। इसलिए हम आपके लिए इंस्टेंट रेसिपी लेकर आए है, जो की है स्पाइसी सोया मैगी। इसका मजा आप रात में उठा सकते है।

स्पाइसी सोया मैगी सामग्री

मैगी मसाला 2 पैकेट, बारीक कटी हुई मिक्स वेज 1 कप, तेल 2 चम्मच, नमक स्वादानुसार, लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच, कटा हुआ प्याज 1, पानी आवश्यकतानुसार, सोयाबीन 1 कप, और कटा हुआ हरा धनिया 1 छोटा चम्मच।

स्पाइसी सोया मैगी रेसिपी (Spicy Soya Maggi)

पहले सोयाबीन को भिगोकर रख दें और सब्जियों को धोकर बारीक काट लें। फिर एक कढ़ाही में एक चम्मच तेल गर्म कर उसमे कटा हुआ प्याज, कटी हुई मिक्स वेज, सोयाबीन डाल दें। जब सब्जियां पक जाएं तब सोयाबीन, मैगी मसाला, सोया सॉस, मिर्च आदि डाल कर पका ले। अब मैगी के टुकड़े करके डालें और अच्छे से मिक्‍स कर लें। फिर 1 कप पानी डाल दे और इसे पकने के लिए छोड़ दें। 10 मिनट बाद ये तैयार हो जाएगी।

(Image/Pixabay)

Exit mobile version