Site icon Buziness Bytes Hindi

स्पाइसजेट ने 15 प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

lay off

देश की जानीमानी घरेलू एयरलाइंस स्पाइसजेट आर्थिक समस्याओं से घिरी हुई मालूम पड़ती है, कंपनी ने 1400 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का एलान कर दिया है। यह कंपनी के कुल कार्यबल का करीब 15 प्रतिशत बताया जा रहा है. स्पाइसजेट का यह कदम वित्तीय संकट से उबरने और निवेशकों को आकर्षित करने के लिए है। स्पाइसजेट एयरलाइन में लगभग 9000 कर्मचारी हैं जो 30 हवाई अड्डों का संचालन करते हैं। इनमें से 8 विमान कंपनी ने क्रू और पायलट समेत विदेशी एयरलाइंस से लीज पर लिए हैं।

जानकारी के मुताबिक कंपनी ने यह कटौती ऑपरेशनल जरूरतों के हिसाब से की है। एयरलाइन वर्तमान में प्रति माह 60 करोड़ रुपये का वेतन दे रही है। इससे पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि स्पाइसजेट पिछले कई महीनों से वेतन भुगतान में देरी कर रही है। बता दें कि स्पाइस जेट निवेशकों से 2200 करोड़ रुपये का फंड जुटाने की योजना पर काम कर रही है.

स्पाइसजेट एयरलाइन की ओर से कहा गया कि फंड जुटाने की कंपनी की सभी योजनाएं सही चल रही हैं और जल्द ही इसके बारे में जानकारी दी जाएगी. स्पाइसजेट के पास 2019 में 118 विमानों का बेड़ा और 16,000 से अधिक का स्टाफ था। वर्तमान में अकासा एयरलाइन स्पाइसजेट की निकटतम प्रतिद्वंद्वी है। स्पाइसजेट के शेयरों में सोमवार के कारोबारी सत्र में गिरावट देखी गई। निफ़्टी पर सुबह 11 बजे स्टॉक 4 फीसदी की गिरावट के साथ 65.59 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था।

Exit mobile version