पटना। बिहार की राजधानी पटना एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा होते बचा। पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भर रहे स्पाइस जेट कंपनी के विमान में अचानक आग लग गयी । विमान के पायलट ने एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराकर यात्रियों की जान बचाई। जिस समय विमान में आग लगी उस दौरान उसमें 185 यात्री सवार थे। पायलट की सूझबूझ से सभी 185 यात्रियों की जान सुरक्षित है। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, यात्रियों को विमान से सुरक्षित निकाल लिया गया है। जानकारी के अनुसार, विमान के उड़ान भरते ही इंजन में आग लग गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुला लिया गया। डीएम पटना चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि विमान में आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने दी।
Read also: प्रियंका ने युवाओं से कहा- अहिंसक लड़ाई जारी रखिये, कांग्रेस पार्टी आपके साथ है
इसके बाद विमान को हवाई अड्डे पर वापस बुलाया। विमान के सभी यात्री सुरक्षित हैं। बताया जाता है कि विमान में आग तकनीकी खराबी के कारण लगी थी। इंजीनियरों की टीम घटना की जांच कर रही है। विमान की लैंडिंग सुरक्षित होने के बाद नागर विमानन महानिदेशालय का बयान आया है। जिसमें बताया गया है, विमान से एक पक्षी टकराने के बाद एक इंजन बंद हो गया। इसके बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई। विमान के सभी यात्री सुरक्षित हैं।
