Site icon Buziness Bytes Hindi

Accident On UP Highway: हाईवे पर खड़े कैंटर से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, महिला बच्चे सहित पांच की मौत

बुलंदशहर। जिले में आज मंगलवार को बहुत बड़ा अमंगल हो गया। जिले में एक सड़क हादसे में पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई। सभी लोग स्कार्पियो से चारधाम यात्रा के लिए जा रहे थे। घटना गुलावठी थाने के बराल के पास बुलंदशहर- अलीगढ़ एनएच 235 पर सुबह हुई। हाईवे किनारे खड़े कैंटर से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो टकरा गई। जिससे मौके पर ही दो बच्चे व एक महिला सहित पांच की मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

Read also: मप्र में सड़क हादसों को रोकने की कवायद

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा प्रथम निवासी हरेंद्र पुत्र रोशन लाल परिवार और अन्य लोगों के साथ आज मंगलवार सुबह लगभग तीन बजे स्कॉर्पियो से केदारनाथ यात्रा के लिए निकले थे। स्कॉर्पियो में 11 लोग सवार थे। स्कॉर्पियो जैसे ही बुलंदशहर मेरठ एनएच 235 पर गुलावठी थाना क्षेत्र के बराल के पास पहुंची। हाईवे किनारे खड़े कैंटर से स्कॉर्पियो टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में छह वर्षीय हार्दिक, पांच वर्षीय वंश,21 शालू, 22 वर्षीय दीपांशु निवासी आवास विकास, पारस पुत्र ओमप्रकाश शिकोहाबाद की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।

Also read: अप्रशिक्षित चालकों के भरोसे UP Police, हादसों की आशंकायें बढ़ीं

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिनमें से तीन की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। जबकि दो लोगों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। हायर सेंटर रेफर किए गए लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर डीएम एसएसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों के उपचार के बारे में जानकारी ली। एसएसपी संतोष कुमार ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के देवीपुरा मोहल्ला के कुछ लोग स्कॉर्पियो से केदारनाथ यात्रा के लिए निकले थे। बराल के निकट स्कॉर्पियो कैंटर से टकरा गई। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि छह गंभीर घायल हो गए। चार लोगों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

Exit mobile version