मेरठ में कम हुई कोरोना की रफ्तार, मिले 1368 नये कोरोना संक्रमित

मेरठ रीजनमेरठ में कम हुई कोरोना की रफ्तार, मिले 1368 नये कोरोना संक्रमित

Date:


मेरठ में कम हुई कोरोना की रफ्तार, मिले 1368 नये कोरोना संक्रमित

मंगलवार को 15 कोरोना संक्रमितों ने गंवाई जान

मेरठ। सोमवार को मिले 2269 नये कोरोना संक्रमितों के साथ मेरठ जनपद उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या के मामले में टाॅप पर आ गया था। मंगलवार को भी उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों के मुकाबले मेरठ में सर्वाधिक कोरोना संक्रमित मिले मगर वह सोमवार को मिले संक्रमितों से काफी कम रहे। मंगलवार को जनपद में 1368 नये कोरोना संक्रमित मिले और 15 कोरोना संक्रमितों ने जान गंवा दी।

प्राप्त आंकड़ो के अनुसार मंगलवार को 1368 नये कोरोना संक्रमित मिलने के साथ मेरठ जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 59744 हो गया है। जिले में कोरोना एक्टिव केस अब 13941 हो गये हैं। आज 1419 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किये जाने के बाद कोरोना को मात देने वालो का आंकड़ा 45202 हो गया है। वहीं आज 15 कोरोना संक्रमितों की मौत हो जाने से संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 601 हो गयी है। (आंकड़ों का स्रोतः कोविड19इंडिया.ओआरजी)

ऑक्सीजन की किल्लत को दूर करने में जुटे मंडलायुक्त
मेरठ में ऑक्सीजन की किल्लत होने से तीमारदारों को परेशानी हो रही है। ऐसे में मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह मंगलवार को नवभारत विद्यापीठ इंटर कालेज स्थित आक्सीजन सिलेंडर संग्रह-वितरण केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस केंद्र पर मंडलायुक्त को 30 से ज्यादा खाली सिलेंडर जमा मिले तो उन्होंने नगर निगम और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से नाराजगी जताई। मंडलायुक्त ने अधिकारियोें से खाली सिलेंडर तत्काल गैस प्लांट रिफलिंग के लिए भिजवाने के आदेश दिये। कमिश्नर सुरेन्द्र सिंह ने कहा, गैस प्लांटो पर कहीं भी आक्सीजन की किल्लत नहीं है। जरूरतमंदों को आक्सीजन भरे सिलेंडर हर हाल में पांच घंटे के भीतर उपलब्ध हो जाने चाहिए।

कोविड वार्ड से वीडियो काॅलिंग कर रहे मरीज
मेरठ मेडिकल कालेज के कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों की मौत हो जाने के बाद भी उन्हें जीवित बताये जाने के मामले सामने आने के बाद मंडलायुक्त द्वारा कोविड वार्ड में मोबाइल फोन उपलब्ध कराया गया है। इस फोन से मरीज की दिन में एक बार वीडियो काॅलिंग के माध्यम से परिवारजनों से बात कराई जा रही है। मंगलवार को भी कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों ने अपने परिवार से बात कर अपने हाल बताये तो उनको भी तसल्ली हो गयी। वहीं मरीज भी अपने परिवार से वीडियो काॅल पर बात कर बेहद खुश नजर आये। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यह प्रक्रिया जारी रहेगी और नियमित तौर पर मरीजों की उनके परिवार से बात कराई जायेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...