Site icon Buziness Bytes Hindi

Covid Cases In India: देश में फिर बढ़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 24 घंटे में मिले 9062 मरीज 36 की हुई मौत

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमितों की संख्या एक बार फिर से बढ़ोत्तरी होने लगी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक आज बुधवार को आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में कोरोना के 9,062  नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। कल की तुलना में  यह 249 अधिक बताए जा रहे हैं। वहीं इस दौरान 36 कोरोना मरीजों की मौत भी हो गई है। बता दें मंगलवार को 8,813  कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जबकि 29 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई थी। देश में इस समय सक्रिय मरीजों की संख्या 1,05,058 तक पहुंच गई है। कोरोना संक्रमण की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,27,134 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

कोरोना संक्रमण की रफ्तार में पिछले दिनो कुछ कमी के बाद फिर से बढ़ोत्तरी होने लगी है। पिछले सप्ताह कोरोना संक्रमण के औसतन प्रतिदिन 14.15 हज़ार केस मिल रहे थे। लेकिन अब कोरोना संक्रमण की ये संख्या 10 हज़ार से नीचे आई है। बीते 24 घंटे में देश भर में कोरोना के 9062 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में डेली पॉजिटिविटी रेट इस समय 2ः49 प्रतिशत पर पहुंच गया है।  महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 836 मामले दर्ज किए गए थे जो एक दिन पहले की तुलना में 353 कम बताए जा रहे हैं। जबकि राज्य में कोरोना संक्रमण से दो मरीजों की मौत हो गई थी। राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 80,74,365 हो गए हैं जबकि कोरोना से मृतकों की संख्या 1,48,174 तक पहुंच गई है। मुंबई में इस दौरान 332 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। राज्य में दोनों मरीजों की मौत मुंबई में हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमण मृत्यु दर 1ः83 फीसदी है। जबकि कोरोना से ठीक होने की दर 98ः02 फीसदी है। पिछले 24 घंटों में 1,224 कोरोना मरीजों ने संक्रमण को मात दी है और अभी तक राज्य में कुल 79,14,433 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं। 

Read also: IMD Rainfall Alert: बारिश ने पकड़ी रफ्तार, कई राज्यों में 20 अगस्त तक भारी वर्षा के हालात

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के 917 मामले सामने आए। जबकि तीन मरीजों ने दम तोड़ दिया। इस दौरान दैनिक संक्रमण दर 19ः20 फीसद दर्ज की गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इन नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,86,739 हो गई। जबकि राजधानी में अब तक 26,392 मरीज संक्रमण के कारण जान गंवा चुके हैं।  राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमित तीन मरीजों की मौत हो गई। राज्य में कोरोना संक्रमित 191 नये मामले सामने आये हैं। सवाई माधोपुर, जयपुर और श्रीगंगानगर में कोरोना संक्रमण से एक-एक मरीज की मौत हुई है। राज्य में अब तक 9596 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में 191 कोरोना संक्रमित नए मरीजों के मिलने से अब मरीजों की संख्या 13,02,114 पहुंच गई। वहीं वर्तमान में उपचाराधीन मरीजों की संख्या अब 4131 है।  बता दें कि देश में  गत सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख थी इसके बाद 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख पार हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख और इसके बाद 19 दिसंबर 2020 को कोरोना संक्रमितों की संख्या एक करोड़ के पार चली गई थी।

Exit mobile version