Site icon Buziness Bytes Hindi

रजवाड़ा और नखरा कलेक्शन की शानदार ज्वैलरी ने मोहा सुहागिनों का मन


रजवाड़ा और नखरा कलेक्शन की शानदार ज्वैलरी ने मोहा सुहागिनों का मन

साकेत स्थित वेलकम ओलिविस में दो दिवसीय 92.5ः शुद्ध सिल्वर ज्वैलरी प्रदर्शनी का आयोजन

मेरठ। करवाचैथ नजदीक आते ही खरीदारी तेज हो गयी है। बाजारों में भीड़ के साथ शहर में अनेक स्थानों पर लगी शाॅपिंग प्रदशर्नियों में भी ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। साकेत स्थित वेलकम ओलिविस में आयोजित दो दिवसीय 92.5ः शुद्ध सिल्वर ज्वैलरी प्रदर्शनी में खरीदारी करने के लिये महिलाएं उत्साह दिखा रही हैं। यहां महिलाओं को हाई क्वालिटी के गहने बेहद वाजिब दामों पर मिल रहे हैं।


साकेत स्थित वेलकम ओलिविस में आयोजित की जा रही दो दिवसीय 92.5ः शुद्ध सिल्वर ज्वैलरी प्रदर्शनी का शुभारंभ गुरुवार को प्रदर्शनी की आयोजक रूचि दास व लवीना ने किया।


इस प्रदर्शनी में 92.5ः सिल्वर ज्वैलरी जैसे पायल, बेसलेट, ईयरिंग, झुमके, बिछुवे, कड़े, नैक्लेस आदि की हजारों बैराइटी लेटेस्ट डिजाइनों में उपलब्ध हैं। करवाचैथ पर आकर्षक दिखने के लिए नवविवाहित सुहागिनों ने ज्वैलरी की न सिर्फ प्रशंसा की, बल्कि जमकर खरीदारी भी की।


प्रदर्शनी की आर्गेनाइजर रूचि दास व लवीना रस्तौगी ने बताया कि प्रदर्शनी में रजवाड़ा और नखरा कलेक्शन की शानदार डिजाइन में ज्वैलरी उपलब्ध हैं। करवाचैथ और दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए प्रदर्शनी लगाई गई है।


जयपुर और मुम्बई के साथ कई शहरों से ज्वैलरी का कनेक्शन किया गया है। दो दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन 21 और 22 अक्टूबर को किया जा रहा है जिसमें प्रदर्शित ज्वैलरी महिलाओं को बेहद पसंद आ रही है।

Exit mobile version