Site icon Buziness Bytes Hindi

Delhi New Excise Policy: दिल्ली में विधानसभा का विशेष सत्र आज से,आबकारी नीति के विरोध में भाजपा करेगी आप का घेराव

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। विधानसभा का विशेष सत्र हंगामेदार रहने की संभावना जताई जा रही है। दरअसल दिल्ली सरकार की आबकारी नीति व भाजपा द्वारा आम आदमी पार्टी के विधायकों को भाजपा में शामिल होने के आरोप के बीच विशेष सत्र बुलाया गया है। दिल्ली विधानसभा की तरफ से बताया है कि विधानसभा में विशेष सत्र का आयोजन आज 11 बजे से होगा। जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दोपहर दो बजे विधानसभा को संबोधित करेंगे। वहीं विपक्ष नेता रमेश बिधूड़ी ने एक दिन के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने विधानसभा को ‘राजनीतिक अखाड़ा’ बना दिया। इसके साथ उन्होंने कहा कि एक दिन के लिए विधानसभा सत्र बुलाना लोकतंत्र का मजाक है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से माफी मांगने की मांग की है। 

Read also: UP CM Yogi Adityanath: पांच घंटे मेरठ में रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदितयनाथ, ये है सुरक्षा का पूरा प्लान

दिल्ली कांग्रेस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से विधानसभा के विशेष सत्र में माफी मागने को कहा है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने बताया कि दिल्ली सरकार शराब घोटाले की सच्चाई सामने लाने के लिए ही विधानसभा के विशेष सत्र में श्वेत पत्र लाने की तैयारी में है। इसके साथ उन्होंने शराब घोटाले के बारे में झूठ बोलने पर मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री से माफी मांगने की मांग की है।

इससे पहले दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी अन्य राज्यों की सरकार गिराने के बजाय लोगों की बेहतरी के लिए काम करना चाहिए। इसके साथ उन्होंने कहा कि भाजपा एक कसीरियल किलर  हैं और वह लोकतंत्र की हत्या-दर-हत्या कर रही है।

Exit mobile version