यूपी में ‘विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान’ 1 जुलाई से

उत्तर प्रदेशयूपी में ‘विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान’ 1 जुलाई से

Date:


यूपी में ‘विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान’ 1 जुलाई से

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जे0ई0, ए0ई0एस0 तथा अन्य संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए पूरी तैयारी समयबद्ध ढंग से किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के विरुद्ध लड़ाई जारी है। ऐसे में, जे0ई0, ए0ई0एस0 तथा अन्य संचारी व विषाणु जनित रोगों के दृष्टिगत किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि इंसेफेलाइटिस, मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, कालाजार, डायरिया आदि संचारी रोगों से जुडे़ मामलों की आशंका को देखते हुए प्रत्येक जनपद मंे अन्तर्विभागीय समन्वय से युद्धस्तर पर अभियान को आगे बढ़ाया जाए।

मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास पर विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक कर रहे थे। ज्ञातव्य है कि ‘विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान’ प्रदेश में 01 से 31 जुलाई, 2021 तक संचालित किया जाएगा। मुख्यमंत्री जी ने जे0ई0, ए0ई0एस0 से प्रभावित सभी जनपदों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी 01 जुलाई से पहले संचारी रोग नियंत्रण के सम्बन्ध मंे जिला स्तर पर बैठक कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी जनपदों में पीकू व नीकू वाॅर्ड में बेड्स की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साप्ताहिक बन्दी के दौरान शनिवार तथा रविवार को स्वच्छता, सैनिटाइजेशन तथा फाॅगिंग का विशेष कार्यक्रम यथावत संचालित किया जाए। तालाबों में एण्टी लार्वा का छिड़काव तथा कूड़े का निस्तारण ठीक ढंग से किया जाए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने गोरखपुर, कानपुर, बस्ती व बरेली मण्डल के अधिकारियों से वर्चुअल संवाद किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा एक प्रतिस्पर्धा शुरू की जाएगी कि जिस जनपद में कोरोना का एक भी सक्रिय मामला लगातार एक सप्ताह
तक नहीं मिलता है, उस जनपद को स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निगरानी समितियां डोर-टू-डोर सर्वे करें और यदि कोई बच्चा बुखार आदि से ग्रसित है, तो उसे मेडिसिन किट उपलब्ध कराएं। साथ ही, महिलाओं तथा कुपोषित बच्चों को पुष्टाहार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि पोषण अभियान के सफल संचालन हेतु एन0जी0ओ0 की भी सहायता ली जाए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related