डेनमार्क में बोलें PM मोदी- जल्द रुके रूस-यूक्रेन युद्ध

इंटरनेशनलडेनमार्क में बोलें PM मोदी- जल्द रुके रूस-यूक्रेन युद्ध

Date:

PM नरेंद्र मोदी आज यूरोपीय दौरे के अंतर्गत डेनमार्क के दौरे पर हैं, जहाँ आज वह कोपेनहेगन पहुँचे हैं। वहीं कोपेनहेगन पहुँचने पर PM मेटे फ्रेडरिक्सन ने एयरपोर्ट पर उनकी आगवानी की, इसके बाद वह PM मेटे के आवास पर पहुँचे। वहीं ठीक इसके बाद उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों पर आयोजित डेलिगेशन मीटिंग में हिस्सा लिया, जहाँ दोनों देशों के बीच हुये विकास का रिव्यू देखा गया।

वहीं इसके बाद जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जहाँ बोलते हुये भारतीय PM ने कहा कि यूक्रेन युद्ध को जल्द रोका जाना चाहिये। वहीं उन्होंने बतलाया कि डेनिश PM के साथ बैठक में उन्होंने युद्ध के मसले पर व्यापक चर्चा की है, जहाँ दोनों का यह मानना है कि रूस और यूक्रेन को बातचीत के जरिये अपने मसलों का हल निकालना चाहिये।

आगे बोलते हुये उन्होंने कहा कि हमारे दोनों देश लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जैसे मूल्यों को साझा करते हैं। आगे उन्होंने डेनमार्क-भारत के रिश्तों के बारें में चर्चा करते हुये कहा कि सन 2020 में वर्चुअल समिट के दौरान हमने अपने संबंधों को नये आयाम दिये थे, आज हमारी चर्चा ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के जॉइंट प्लान पर हुई है।

आगे बतलाते हुये उन्होंने कहा कि वर्तमान में 200 से अधिक डेनिश कंपनियां भारत के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहीं हैं, जिससे हमें व्यापक आर्थिक सुधारों का लाभ मिल रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related