Site icon Buziness Bytes Hindi

भारत में बढ़ीं स्पैम दरें, चौथे स्थान पर पहुंचा


भारत में बढ़ीं स्पैम दरें, चौथे स्थान पर पहुंचा

o   भारत में एक स्पैमर ने जनवरी से अक्टूबर के बीच 202 मिलियन से ज्यादा स्पैम कॉल कीं।

o   वैश्विक रुझानों की बात करें, तो ट्रूकॉलर ने 184.5 बिलियन कॉल्स और 586 बिलियन मैसेजेस की पहचान की। इनमें से 37.8 बिलियन स्पैम कॉल्स को पहचानकर ब्लॉक किया गया, जबकि 182 बिलियन मैसेजेस को पहचानकर ब्लॉक किया गया।

o   भारत में स्कैम कॉल्स 9 प्रतिशत से घटकर 1.4 प्रतिशत हो गईं और देश में कुछ आम स्कैम अभी भी केवाईसी एवं ओटीपी से संबंधित धोखाधड़ी हैं। 

बैंगलुरू, 17 दिसंबर, 2021: ट्रूकॉलर ने अपनी वार्षिक ग्लोबल स्पैम रिपोर्ट का पाँचवां संस्करण प्रस्तुत किया है। इस रिपोर्ट में विस्तार से एक वैश्विक अध्ययन किया गया है कि स्पैम व स्कैम कॉल हमें किस प्रकार प्रभावित करती हैं। पिछले सालों की तरह ही इस बार भी इस रिपोर्ट में 2021 में स्पैम कॉल्स से प्रभावित शीर्ष 20 देशों को सूचीबद्ध किया गया है। ट्रूकॉलर के ऑफिशियल ब्लॉग पर जाकर इस रिपोर्ट को कोई भी पढ़ सकता है। एक तरफ लोग महामारी से संघर्ष कर रहे हैं और देशों में दूसरे राउंड का लॉकडाऊन चल रहा है, तो दूसरी तरफ इस साल की रिपोर्ट में सामने आया है कि महामारी ने पूरी दुनिया में न केवल संचार के तरीके में परिवर्तन लाया है, बल्कि स्पैम के तरीके भी बदल दिए हैं।

इस साल ट्रूकॉलर ने दुनिया में हमारे 300 मिलियन यूज़र्स को 37.8 बिलियन स्पैम कॉल्स को पहचानकर ब्लॉक करने में मदद की। इस रिपोर्ट में पिछले साल स्पैम और स्कैम के महत्वपूर्ण रूझानों का परीक्षण किया गया, कुछ महत्वपूर्ण नंबरों व मौजूदा परिदृश्य पर रोशनी डाली गई तथा 2022 में क्या अपेक्षित है, इस बारे में बताया गया!

भारत में स्पैम कॉल्स का विस्तृत विश्लेषण


ग्लोबल स्पैम रिपोर्ट 2021 के मुताबिक, भारत में सेल्स व टेलीमार्केटिंग की कॉल्स में हुई अभूतपूर्व वृद्धि के कारण देश रैंकिंग में नौंवे स्थान से ऊपर चढ़कर चौथे स्थान पर आ गया। इस साल इनकमिंग स्पैम कॉल्स में सेल्स से संबंधित कॉल्स की श्रेणियां सबसे ज्यादा यानि 93.5 प्रतिशत रहीं।

इस साल भारत में केवल एक स्पैमर ने 202 मिलियन से ज्यादा स्पैम कॉल कर डालीं। यानि हर रोज 6,64,000 कॉल्स और दिन के हर घंटे 27,000 कॉल्स।

रिपोर्ट में दूसरी दिलचस्प बात यह सामने आई कि देश में सबसे आम स्कैम अभी भी केवाईसी (नो योर कस्टमर) स्कैम हैं, जिसमें जालसाज बैंक, वॉलेट या डिजिटल पेमेंट सेवा का प्रतिनिधि बनकर रिज़र्व बैंक के आदेश के अनुरूप केवाईसी दस्तावेजों के बारे में पूछते हैं।

स्पैम से प्रभावित शीर्ष देश



दुनिया के दूसरे हिस्सों से मुख्य रूझान

o   ब्राजील दुनिया में देश के सर्वाधिक स्पैम वाले देशों में सबसे ऊपर बना हुआ है (लगातार चौथे साल)। यहां पर प्रति यूज़र हर माह 32.9 स्पैम कॉल्स की जाती हैं। प्राप्त की गई स्पैम कॉल्स की औसत संख्या में पहले स्थान पर मौजूद ब्राजील (32.9 कॉल्स प्रति यूज़र प्रति माह) और सूची में दूसरे स्थान पर स्थित पेरु (18.02 कॉल्स प्रति यूज़र प्रति माह) के बीच काफी बड़ा अंतर है।

o   जब प्रति माह प्रति यूज़र इनकमिंग स्पैम कॉल्स बनाम मैसेजेस की औसत संख्या की तुलना की जाती है, तो रैंकिंग्स बहुत अलग आती हैं। इस सूची में कैमेरूप शीर्ष पर है, जिसके बाद सोमालिया, तंजानिया, काँगो, बुर्किना फासो, आईवरी कॉस्ट और बेनिन का स्थान आता है। यह पैटर्न देखिये। ये सभी अफ्रीका के देश हैं। आठवें स्थान पर ब्राज़ील है और उसके बाद फिर से अफ्रीकी देश शुरू हो जाते हैंः नाईजर, टोगो, सूडान, इथियोपिया आदि। इससे साफ है कि अफ्रीका महाद्वीप में एसएमएस स्पैम यूज़र्स की ज्यादा बड़ी समस्या है।

o   दक्षिण अफ्रीका दुनिया में सबसे ज्यादा स्पैम वाले देशों में से एक है। यह 2017 में पाँचवें स्थान पर, 2018 में चौथे स्थान पर, और 2019 में छठवें स्थान पर रहा। 2020 में यह तेजी से नीचे गिरकर सत्रहवें स्थान पर पहुंच गया और इस साल ऊपर चढ़कर फिर से नौवें स्थान पर आ गया।

o   यह रिपोर्ट इन 300 मिलियन यूज़र्स द्वारा प्राप्त की गई करोड़ों कॉल्स के गहन विश्लेषण से बनी है। ट्रूकॉलर के यूज़र्स को स्पैमर्स का नाम रखने और कॉल्स को उचित व्यवसाय या पहचान के साथ टैग करने की सुविधा मिलती है, जिससे हमें अलग-अलग तरह की स्पैम कॉल्स का प्रतिशत निर्दिष्ट करने में मदद मिलती हैं। ट्रूकॉलर में किसी व्यक्ति या मशीन द्वारा किसी भी कॉल या एसएमएस की सामग्री को न तो सुना जाता है और न ही पढ़ा जाता है। पूरा डेटा सकल, अज्ञात होता है और इसे किसी भी यूज़र के लिए कभी ट्रेस नहीं किया जा सकता। 


नोट्स व विधिः

इस लेख में दिया डेटा 1 जनवरी, 2021 से 31 अक्टूबर, 2021 की अवधि के दौरान प्राप्त होने वाली इनकमिंग एवं आउटगोईंग कॉल्स और मैसेजेस से अज्ञात रूप से एकत्रित किया गया। किसी भी कॉल का कोई संदर्भ नहीं लिया गया और न ही मैसेजेस को पढ़ा गया। इस अवधि में हमने दुनिया में यूज़र्स को 184.5 बिलियन कॉल्स की पहचान करने और 586 बिलियन स्पैम एसएमएस पहचानने में मदद की। हमारी गोपनीयता की नीति पढ़ें। 

हमारा पिछला 2020 का अध्ययन यहां उपलब्ध है। 2019 की रिपोर्ट यहां उपलब्ध है। 2018 की रिपोर्ट यहां उपलब्ध है। और 2017 की रिपोर्ट का पहला संस्करण यहां उपलब्ध है।

Exit mobile version