Site icon Buziness Bytes Hindi

यूपी चुनावी दंगल 2022: सपा ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य की शुरू की घेराबंदी, अनुप्रिया की बहन पल्लवी पटेल को उतारा


यूपी चुनावी दंगल 2022: सपा ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य की शुरू की घेराबंदी, अनुप्रिया की बहन पल्लवी पटेल को उतारा

लखनऊ। यूपी चुनावी दंगल 2022 समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भाजपा के दिग्गजों को कठिन चुनौती देने की योजना बना चुके हैं। इसी क्रम में उन्होंने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सामने कौशांबी की सिराथू विधानसभा सीट से अपना दल (कमेरावादी) की अध्यक्ष पल्लवी पटेल को चुनाव मैदान में उतारा है। गौरतलब है कि इस क्षेत्र में अपना दल (कमेरावादी) की खासी पकड़ मानी जाती है। इसके अलावा अखिलेश यादव स्वामी प्रसाद मौर्य को फाजिलनगर और लखनऊ में पूर्व कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा को सरोजनी नगर विधानसभा से चुनावी मैदान में उतारा है।

Read also: आम आदमी की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने वाला बजट : केशव

पल्लवी को उतारकर कठिन चुनौती पेश की

अखिलेश यादव ने पल्लवी पटेल को चुनावी मैदान में उतारकर केशव प्रसाद मौर्य के सामने कठिन चुनौती पेश कर दी है। सिराथू विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के कोर वोट बैंक के साथ कुर्मी वोट बैंक को साथ लाने की कवायद की जाने लगी है। इसका असर अगल-बगल के जिले की विधानसभा सीटों पर भी देखने को मिल सकता है। गौरतलब है कि सहयोगी दलों के साथ एक मीटिंग के दौरान अखिलेश यादव ने अपना दल की मुखिया कृष्णा पटेल को सेंट्रल सीट दी थी। जिसके बाद सही है उम्मीद जताई जा रही थी कि गठबंधन में उन्हें अच्छी जगह दी जाएगी।

स्वामी प्रसाद मौर्य की सीट बदली

भारतीय जनता पार्टी से समाजवादी पार्टी में आए कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को अखिलेश यादव ने कुशीनगर की फाजिलनगर सीट से उतारने का निर्णय लिया है। जबकि 2017 में स्वामी प्रसाद मौर्य भाजपा के टिकट पर पडरौना विधानसभा चुनाव से लड़े थे। ऐसा माना जा रहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य पडरौना विधानसभा में भाजपा से आरपीएन सिंह के आने के बाद खुद को सुरक्षित नहीं मान रहे थे। आरपीएन सिंह के भाजपा में आने के बाद से ही स्वामी प्रसाद मौर्य के सीट बदले जाने की आशंकाएं शुरू हो गई थी। क्योंकि 2009 के लोकसभा चुनाव में स्वामी प्रसाद मौर्य को आरपीएन सिंह के सामने हार का सामना करना पड़ा था। तब स्वामी प्रसाद मौर्य बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार में कैबिनेट मंत्री हुआ करते थे। हालांकि 2017 के पहले 2012 के विधानसभा चुनाव में भी बसपा से स्वामी प्रसाद मौर्य ने पडरौना में जीत हासिल की थी। वही आरपीएन सिंह पडरौना सीट से 1996, 2002 और 2007 में विधायक रहे हैं।

Read also: समाजवादी पार्टी ने किया ऐलान, अखिलेश लड़ेंगे करहल सीट से चुनाव

अभिषेक मिश्रा की भी बदली सीट

लखनऊ में समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को 9 में से 8 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया था। इन 8 सीटों में से लखनऊ उत्तर से पूर्व कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा को टिकट नहीं दिया गया था। जिसको लेकर सियासी गलियारे में खूब चर्चा हो रही थी। समाजवादी पार्टी ने अगले ही दिन बुधवार को इन चर्चाओं पर विराम लगाते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा को सरोजनी नगर विधानसभा से चुनाव मैदान में उतार दिया है। यहां से 2017 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर अनुराग यादव लड़े थे जिन्हें स्वाति सिंह ने हराया था। सरोजनी नगर विधानसभा की सीट सपा और भाजपा दोनों के लिए कठिन चुनौती के रूप में थे। यहां पर दोनों ही दलों ने चौंकाते हुए अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया है। पता नहीं जहां अभिषेक मिश्रा को टिकट दिया है वहीं भाजपा ने मंत्री स्वाति सिंह का टिकट काटकर ईडी के पूर्व अधिकारी राजेश्वर सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है।

Exit mobile version