सपा ने लोस के लिए जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, अफजाल अंसारी का भी नाम

पॉलिटिक्ससपा ने लोस के लिए जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, अफजाल...

Date:

लोकसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी ने 11 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट आज जारी कर दी है। इस लिस्ट में गाजीपुर से मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी का भी नाम है। सपा ने मुजफ्फरनगर से हरेंद्र मलिक और आंवला से नीरज मौर्य को मैदान में उतारा है। राजेश कश्यप शाहजहांपुर से उम्मीदवार बनाए गए हैं, वहीँ उषा वर्मा हरदोई से मैदान में मौजूद होंगी। मिश्रिख से रामपाल राजवंशी, प्रतापगढ़ से एसपी सिंह पटेल, मोहनलालगंज से आर के चौधरी, बहराइच से रमेश गौतम, गोंडा से श्रेया वर्मा और चंदौली से वीरेंद्र सिंह को सपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

बता दें कि अफजाल अंसारी बसपा से गाजीपुर के सांसद हैं। वह 2004 और 2019 में लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं और इस बार सपा ने उन पर दांव लगाया है। मुख्तार अंसारी 2021 से ही जेल में बंद है। इससे पहले 30 जनवरी को समाजवादी पार्टी की ओर से 16 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जा चूका है। दूसरी लिस्ट के बाद अब समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए कुल 27 उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं।

समाजवादी पार्टी अपनी दो सूची जारी कर चुकी है हालाँकि कांग्रेस पार्टी से सीट शेयरिंग की बात अभी फाइनल नहीं हुई है. सपा ने कांग्रेस 17 सीटों का ऑफर दिया है लेकिन मुरादाबाद को लेकर पेंच फंसा हुआ. इधर स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा को बड़ा झटका दिया, पहले पार्टी पद से इस्तीफा देकर आज अपनी राजनीतिक पार्टी बनाने का एलान भी कर दिया। उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव में सबसे अहम् किरदार अदा करता है. मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए उत्तर प्रदेश से काफी सीटों की ज़रुरत है, वहीँ इंडिया गठबंधन के लिए मोदी सरकार को सत्ता से हटाने के लिए भी यूपी से लोकसभा की काफी सीटें जीतनी होंगी। 2019 के चुनाव में सपा और कांग्रेस को कुल मिलकर 6 सीटें ही मिली थी, ऐसे में सपा और कांग्रेस में तालमेल होना बहुत ज़रूरी है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...