Site icon Buziness Bytes Hindi

Akhilesh Yadav On BJP: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का दावा,‘ तिरंगा यात्रा में दंगा भी करवा सकती है भाजपा’

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया है कि भाजपा तिरंगा यात्रा के बहाने प्रदेश में दंगा भी करवा सकती है। सपा अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि भाजपा आरएसएस का राजनीतिक दल है। आरएसएस ने पिछले 50 साल से अपने नागपुर स्थित मुख्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया है। समाजवादियों ने जनेश्वर पार्क में सबसे ऊंचा झंडा लगवाया था। हम तिरंगे का सम्मान करते हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नेताओं ने हमेशा से देश और प्रदेश के लोगों को बांटकर राजनीति की है। डिप्टी सीएम पिछड़े वर्ग से हैं इसलिए उनको आगे करके यह दिखाने की कोशिश की गई है कि भाजपा पिछड़ों के साथ है लेकिन वास्तव में ऐसा है ही नहीं। 

Read also: Uttarakhand को जल्द मिलेगे 17 नए आईएएस अधिकारी, पीसीएस अफसरों ने दी संवर्ग बदलने की सहमति

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा तिरंगा यात्रा के दौरान देश और प्रदेश में दंगा भी करवा सकती है। उन्होंने कहा कि पिछले साल कासगंज में ऐसा हुआ था। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब भी कभी सपा की सरकार बनेगी तो जातीय जन गणना करवाई जाएगी। सपा अध्यक्ष ने कहा कि विधान परिषद प्रत्याशी कीर्ति कोल के पर्चा रद्द होने में उनके ऑफिस की एक बहुत बड़ी गलती हो गई थी। जनेश्वर पार्क में सपा नेता जनेश्वर मिश्रा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के बाद अखिलेश ने पार्क का भ्रमण भी किया। उन्होंने कहा कि यह पार्क अब अव्यवस्था का शिकार हो चुका है। करीब 400 एकड़ में फैला यह पार्क लंदन के हाइड पार्क से बड़ा है। आज इसके चबूतरे टूट गए हैं। एलईडी बंद हो गई हैं। झूले टूटे हैं। बाथरूम गंदगी से बजबजा रहे हैं। भाजपा सरकार बदले की भावना से यह काम कर रही है।

Exit mobile version