लखनऊ: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस धमकी के बाद पूरा यादव परिवार डरा हुआ है। बता दें कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की ये बहू भाजपा की नेता अपर्णा यादव हैं जिनको आज जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी उनको वाट्सएप काल पर मिली है। धमकी देने वाला ने कहा कि 72 घंटे में उन्हें बम से उड़ा देंगे। सपा संरक्षक मुलायम की बहू को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पूरा परिवार सदमे में है। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। जिस पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। भाजपा नेता और सपा संरक्षक की पुत्रवधू अपर्णा यादव को जान से मारने की धमकी की खबर के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस की पड़ताल में पता चला है कि भाजपा नेत्री अपर्णा यादव को वाट्सएप पर जिस नंबर से जान से मारने की धमकी की कॉल आई वह अज्ञात है।
Read also : Jail से Bail वाले का समर्थन कर रही है कांग्रेस: Smriti Irani
पुलिस वाट्सएप पर आए नंबर और फोन करने वाले की जांच में जुट गई है। भाजपा नेत्री को धमकी के बाद थाना गौतमपल्ली में मुकदमा दर्ज करने को तहरीर दी गई है। बता दें कि भाजपा नेत्री अपर्णा बिष्ट यादव, सपा संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले सपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता स्वीकार की थी। भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपर्णा यादव को भाजपा में शामिल कराया था। अपर्णा यादव पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुई थीं।
Read also : डीसीएम—ट्रैक्टर—ट्राली की टक्कर में पांच महिलाओं सहित छह की मौत,कई घायल
भाजपा की सदस्यता स्वीकार करने के बाद अपर्णा यादव ने मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद लिया था। अपर्णा यादव ने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह से आशीर्वाद लेने के बाद उसका फोटो अपने ट्विटर एकाउंट पर शेयर किया था और लिखा था कि भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के बाद लखनऊ आने पर पिताजी से आशीर्वाद लिया।
मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू अपर्णा यादव ने 2017 के विधानसभा चुनाव में लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में अपर्णा को भाजपा की डा. रीता बहुगुणा जोशी ने करारी शिकस्त दी थी।

