संभल। आए दिन विवादित बयान देकर सुर्खियों में रहने वाले संभल से सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने फिर से एक बयान देकर खुद को सुर्खियों में ला दिया है। उन्होंने अब मुसलमानों से कहा है कि ‘मुसलमान एक हो जाओ. यह समय मदद का है’ डकैती डालकर एक दूसरे की जेबें खाली मत करो बल्कि एक दूसरे की मदद करो”। ये देश हमारा है। हम इस देश में ही रहेंगे। देश की खिदमत कर देश को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे।
Also Read : UP News : ताजमहल में धर्मसंसद और शिवजी की प्राण प्रतिष्ठा का ऐलान, मचा हड़कंप
बताया जाता है कि यह बातें सपा सांसद शफीकुर्रहमान वर्क ने संभल की जामा मस्जिद में अलविदा जुमा नमाज के दौरान कही थी। उन्होंने कहा कि अपनी 70 साल की राजनीति में हमेशा अपने भाइयों और मुसलमान कौम के लिए काम किया। मैं जब तक मरूंगा नहीं अपनी कौम के लिए काम करता रहूंगा।
Also Read : Power Crisis : बिजली की डिमांड ने तोड़ डाले सभी रिकॉर्ड, रेलवे विभाग ने भी कसी कमर
सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क यह भी कहा कि ये देश हमारा है और हम इसके हैं। हम इसी देश में रहेंगे और देश की सेवा करके इसको आगे बढ़ाने का काम करेंगे। सपा सांसद ने नमाजियों को नसीहत देकर कहा कि वे अपने शहर और मुल्क को सुंदर बनाए और आपसी भाईचारे के साथ रहे।

