Site icon Buziness Bytes Hindi

No Shivling in Gyanvapi Mosque: पार्टी लाइन से हटे सपा सांसद बर्क़, कहा- ज्ञानवापी मस्जिद में कोई शिवलिंग नहीं

ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में शिवलिंग के दावे पर समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव और उनके पार्टी प्रवक्ता भले ही कुछ बोलने से कतरा  रहे हों लेकिन उनके सांसद शफीकुर्रहमान बर्क़ का मानना कुछ और है. बर्क़ ने पार्टी लाइन से हटते हुए दावा किया कि ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में कोई शिवलिंग नहीं मिला। बर्क़ का कहना है कि यह सिर्फ विवाद को हवा देने के लिए कहानी गढ़कर 2024 के चुनाव के लिए भूमिका बनाई जा रही है।

Also Read : CM Yogi Meerut Visit: मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर क्रांतिधरा को नमन किया , कहीं ये बड़ी बात

सपा सांसद आज लखनऊ में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। बर्क़ ने साफ़ तौर पर कहा कि वहां कोई शिवलिंग नहीं है। यह सिर्फ 2024 के चुनाव के लिए हवा बनाई जा रही है ताकि साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़कर वोटों का ध्रूवीकरण किया जा सके। बर्क़ ने इस मौके पर अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का भी ज़िक्र किया, सपा सांसद ने कहा कि वहां राम मंदिर भले ही बन रहा है लेकिन मैं आज भी कह रहा हूँ वहां मस्जिद है जिसे ताकत के बल मुसलमानों से छीना गया है।

उन्होंने योगी सरकार के बुलडोज़र पर भी आवाज़ उठाई, बर्क़ ने कहा कि सरकार को कानून पर नहीं बुलडोज़र पर भरोसा है इसलिए वह कानूनी कार्रवाई की जगह बुलडोज़र की कार्रवाई कर रही है और वह भी एक खास समुदाय पर। उन्होंने कहा कि पूरे दश में मुसलमानों पर ज़ुल्म हो रहा हैं मस्जिदों को निशाना बनाया जा रहा है और पीएम मोदी चुपचाप तमाशा देख रहे हैं।

Also Read : CM Yogi Meerut Visit : मेरठ के आसमान पर पांच घंटे प्रतिबंधित रहेगा ड्रोन उड़ाना, ये है सीएम की सुरक्षा व्यवस्था

बता दें कि ज्ञानवापी मस्जिद विवाद मामले को सुप्रीम कोर्ट ने अब जिला जज को सौंप दिया है, वहीँ इस मुद्दे पर केस हाईकोर्ट में भी है और सुप्रीम कोर्ट ने भी इस केस को अपने पास रखा हुआ है। फिलहाल मस्जिद कमीशन की रिपोर्ट जो अदालत में दाखिल की गयी थी वह मीडिया में लीक हो गयी है, आज ही कमीशन में नियुक्त एक फोटो ग्राफर की बातें एक चैनल विशेष ने बड़ी विस्तार से सामने रखी हैं जिसमें फोटोग्राफर द्वारा बहुत से दावे किये गए हैं, यह तब है जब सुप्रीम कोर्ट ने कमीशन की रिपोर्ट लीक होने पर सख्त नाराज़गी ज़ाहिर की थी।

Exit mobile version