Site icon Buziness Bytes Hindi

UP Chunav Result 2022: सपा सांसद ने EVM के बाद अब मतदाताओं के सिर फोडा सपा की हार का बम


UP Chunav Result 2022: सपा सांसद ने EVM के बाद अब मतदाताओं के सिर फोडा सपा की हार का बम

संभल। प्रदेश में सरकार बनाने का सपना देख रही सपा के अरमानों पर भाजपा (BJP) ने पानी फेर दिया। भाजपा प्रदेश में बंपर मतों से जीती और दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। सपा को विधानसभा चुनाव (Assembly election 2022) में मिली हार को सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव तो पचा नहीं पा रहे। वहीं अब सपा सांसद के बोल भी बेलगाम हो गए हैं। सपा की हार का ठीकरा पहले ईवीएम पर ही फोड़ा जा रहा था। लेकिन अब मतदाताओं के सिर पर भी सपा की हार का बम फोड़ा जा रहा है। फाजिलनगर से चुनाव हारने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने जहां अपनी हार का जिम्मेदार ईवीएम को ठहराया वहीं अब संभल से सपा सांसद शफीकुर्रहामान बर्क ने सपा की हार का बम जाटों के सिर पर फोड़ा है। सपा सांसद शफीकुर्रहमान का कहना है कि जाटों ने पश्चिमी उप्र में सपा को वोट नहीं दिया। जिसके कारण सपा की सीटे कम आई है और प्रदेश में सरकार बनाने से चूक गई है। बता दें कि सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क 1974 से लगातार सांसद बनते आ रहे हैं।

Read also-BJP Victory: किसानों की राजधानी सिसौली में BJP को मिले बंपर वोट, मतदाताओं ने टिकैत को किया दरकिनार

सांसद बर्फ की उम्र 91 वर्ष है और वे हमेशा अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने वंदे मातरम को इस्लाम के खिलाफ बताया था। जिस पर काफी बवाल मचा था। अब विधानसभा चुनाव परिणाम 2022 (Assembly election result 2022) को लेकर सपा सांसद बर्क ने विवादित बयान दिया है। जिसके अनुसार बर्क ने सपा की पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हार का कारण जाटों द्वारा सपा के मुस्लिमों प्रत्याशियों को वोट ना देना बताया। बजट सत्र के दौरान लोकसभा सदन के बाहर शफीकुर्रहामान बर्क ने कहा कि चुनाव में जाट मतदाताअें ने सपा का साथ नहीं दिया इसलिए सपा चुनाव हारी है। उन्होंने कहा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रालोद को 36 सीट दीं। जिसमें से मात्र 8 पर ही रालोद जीत दर्ज कर सकी है। उन्होंने कहा कि अगर इन सीटों पर सपा चुनाव लड़ती तो पार्टी के प्रत्याशी जीतकर सदन पहुंचते और पार्टी की सरकार भी बनती।

Exit mobile version