Site icon Buziness Bytes Hindi

CM Yogi Visit Moradabad: मुरादाबाद में मुख्यमंत्री योगी की समीक्षा बैठक में जबरन पहुंचे सपा सांसद और विधायक

मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी  प्रदेश अध्यक्ष चैधरी भूपेंद्र सिंह आज मुरादाबाद पहुंचे। मुख्यमंत्री  योगी मुरादाबाद मंडल के दो दिवसीय दौरे पर आज से हैं। सीएम योगी सर्किट हाउस में अधिकारियों के समीक्षा बैठक कर रहे हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री आवास, गोशाला, चार्जिंग डिपो का भी निरीक्षण करेंगे। इसी बीच समीक्षा बैठक में सपा सांसद और विधायक पहुंचे जिनकों पुलिस ने गेट पर रोकने की कोशिश की। काफी जददोजहद के बाद ही उनको समीक्षा बैठक में जाने दिया गया। बताया जाता है कि मुरादाबाद के सपा विधायक और सांसद सर्किट हाउस समीक्षा बैठक में भाग लेने पहुंचे। उनके वाहनों को पुलिस ने पहले तो सर्किट हाउस के मुख्य द्वार पर ही रोक लिया।

Read also: UP Municipal Election: निकाय चुनाव का काउंटडाउन शुरू, महापौर और पार्षद प्रत्याशी के खर्च सीमा डेढ़ गुना बढ़ाई

वाहनों की चेकिंग के दौरान मुरादाबाद से सपा सांसद डॉ एसटी हसन, सपा विधायक नवाब जान, बिलारी के विधायक मोहम्मद फहीम, कुंदरकी के विधायक जियाउर्रहमान, कांठ विधायक कमाल अख्तर, मुरादाबाद देहात हाजी नासिर को भीतर जाने दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर यातायात डायवर्जन किया गया था। आज शनिवार दोपहर दो बजे से चार बजे के बीच डायवर्जन लागू रहेगा। एसपी यातायात अशोक कुमार ने बताया कि दिल्ली की ओर से मुरादाबाद की तरफ वाले भारी वाहनों को पाकबड़ा जीरो प्वाइंट से पुराना टोल प्लाजा के पास संभल की तरफ भेजा जाएगा। यहीं से वापस जाएंगी।

Exit mobile version