Site icon Buziness Bytes Hindi

CM Yogi को गोलियों से जवाब देने की बात करने वाले सपा विधायक नहीं डाल पाये वोट

बरेली: रामपुर-बरेली एमएलसी चुनाव में बंपर वोटिंग हुई। बरेली में 98 प्रतिशत से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के खिलाफ विवादित बयान देकर चर्चा में आए भोजीपुरा विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम वोट डालने नहीं पहुंचे। शहजिल इस्लाम को जिला पंचायत बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग करना था, लेकिन वो शाम 4 बजे तक वोट डालने नहीं पहुंचे। शहजिल इस्लाम के वोट न डालने को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हैं।

शहजिल इस्लाम ने कुछ दिन पहले एक स्वागत कार्यक्रम में सीएम योगी को लेकर विवादित बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी आवाज निकलेगी तो हमारी बंदूक से धुंआ नहीं गोली निकलेगी। इस बयान के बाद शहजिल के रामपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप को बरेली विकास प्राधिकरण ने ध्वस्त कर दिया था। बीडीए ने शहजिल के पेट्रोल पंप पर नोटिस जारी किया था।

Exit mobile version