Site icon Buziness Bytes Hindi

UP News: गैंगस्टर एक्ट में जेल में बंदश कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन की तबियत बिगड़ी, भेजे गए जिला अस्पताल

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जेल में बंद सपा के कैराना विधानसभा से विधायक नाहिद हसन की आज तबियत खराब हो गई। उनकेा तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर जरूरी जांचे कराई गई। जांच में सब कुछ दुरूस्त पाए जाने पर सपा विधायक नाहिद हसन को वापस जेल भेज दिया गया। बता दें कि कैराना विधानसभा सीट से सपा विधायक नाहिद हसन गैंगस्टर एक्ट के मामले में मुजफ्फरनगर जेल में बंद है। जेल सूत्रों की माने तो विधायक नाहिद हसन को पिछले कई दिनों से गले में दर्द की शिकायत थी। जिसके बाद उनकी मेडिकल जांच करवाई गई। जनवरी 2022 में शामली पुलिस ने कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन को गैंगस्टर एक्ट मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। विधायक नाहिद हसन की निचली अदालत से जमानत अर्जी खारिज हो चुकी है। इसके बाद उन्होंने जमानत के लिए हाईकोर्ट में रिट दाखिल की थी। लेकिन विधायक को अभी तक वहां से भी कोई राहत नहीं मिली है। उन्होंने जेल में रहते हुए ही विधानसभा चुनाव लड़ा था और विजय हुए थे।

सूत्रों का कहना है कि जेल में बंद विधायक नाहिद हसन पिछले कई दिनों अपने को अस्वस्थ्य महसूस कर रहे थे। उनकेा कई दिनों से गले में दर्द की शिकायत थी। उन्हें जेल के अस्पताल में इलाज दिलवाया गया। लेकिन उससे कोई आराम नहीं मिला। इसके बाद भारी सुरक्षा में उन्हें जिला अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर उपचार दिलाया गया। गले के साथ उनकी अन्य कई प्रकार की जांच कराई गई। उपचार के बाद उन्हें वापस सुरक्षा में जिला जेल ले जाया गया। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि कैराना विधायक नाहिद हसन का सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड और कुछ अन्य जांच कराई है। इसकी रिपोर्ट सोमवार को आ गई है। जिसमें कुछ नहीं आया है। हर शनिवार को तीन दर्जन से अधिक बंदियों को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल ले जाया जाता है। कुछ परेशानी के चलते इसी प्रक्रिया के जरिए विधायक नाहिद हसन गए थे। .

Exit mobile version