Site icon Buziness Bytes Hindi

मुस्लिम बुजुर्ग की पिटाई मामले में सपा नेता उम्मेद पहलवान गिरफ्तार


मुस्लिम बुजुर्ग की पिटाई मामले में सपा नेता उम्मेद पहलवान गिरफ्तार

नई दिल्ली: गाजियाबाद के लोनी में मुस्लिम बुजुर्ग की पिटाई के मामले में पुलिस ने शनिवार को सपा नेता उम्मेद पहलवान को गिरफ्तार कर लिया. उसके साथ-साथ गुलशन को भी गिरफ्तार किया गया है. दोनों को दिल्ली के लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया गया है. 5 जून को गाजियाबाद के लोनी में बुजुर्ग की पिटाई हुई थी.

गाजियाबाद कांड में अब सभी 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. क्योंकि दोनों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है, इसलिए अब दोनों को गाजियाबाद लाया जाएगा. इस मामले में उम्मेद पहलवान पर एफआईआर दर्ज होने के बाद उसकी आखिरी लोकेशन दिल्ली-नोएडा के बीच देखी गई थी. उम्मेद पहलवान पिछले कई दिनों से फरार चल रहा था.

उम्मेद पहलवान वॉट्सऐप के जरिए लोगों से जुड़ा हुआ था और उसी की मदद से पुलिस उसकी लोकेशन पता लगाने की कोशिश कर रही थी और जैसे ही पुलिस को दिल्ली में उसकी मौजूदगी होने का पता लगा तो पुलिस की एक टीम दिल्ली पहुंची. एलएनजेपी अस्पताल के पास से उसे गिरफ्तार किया गया. उसने अपने चेहरे को ढंक रखा था, लेकिन पुलिस के पास पुख्ता जानकारी थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया.

Exit mobile version