सपा नेता राम गोविंद चौधरी कोरोना की जद में आए

उत्तर प्रदेशसपा नेता राम गोविंद चौधरी कोरोना की जद में आए

Date:


सपा नेता राम गोविंद चौधरी कोरोना की जद में आए

  • लखनऊ के पीजीआई में किए गए शिफ्ट
  • विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं रामगोविंद चौधरी

लखनऊ -समाजवादी पार्टी के नेता कोविड-19 की चपेट में आ रहे हैं. पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मंगलवार को वरिष्ठ नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई है. उन्हें पीजीआई में एडमिट कराया गया है. तबीयत खराब होने के बाद कल रामगोविंद चौधरी मेदांता में हुए थे, लेकिन अब रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें पीजीआई शिफ्ट किया गया.

कॉन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग शुरू
राम गोविंद चौधरी की गिनती समाजवादी पार्टी के बड़े नेताओं में होती है. कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आने के बाद राम गोविंद चौधरी के संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू हो गई है. उन्हें क्वारनटीन किया जा सकता है. फिलहाल, राम गोविंद चौधरी को संजय गांधी पीजीआई में शिफ्ट किया जा रहा है.इससे पहले सपा सरकार में राज्यमंत्री रहे और विधायक शैलेंद्र यादव ललई कोरोना पॉजिटिव पाए गए. बुखार होने पर लखनऊ में उन्होंने 15 जून को अपनी जांच कराई थी, जिसकी रिपोर्ट 16 जून को आई. दोपहर में उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर यह जानकारी पोस्ट की.

धर्मेंद्र यादव भी कोरोना पॉजिटिव
समाजवादी पार्टी (सपा) नेता और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. सपा नेता ने 12 जून की रात में बुखार आने के बाद कोरोना टेस्ट कराया था. इसके बाद 14 जून को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई. इलाज के लिए उन्हें सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...