लखनऊ। प्रदेश के सबसे बड़े राजनीतिक घराने और समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। साधना गुप्ता के निधन की जानकारी के बाद सपा और मुलायम सिंह से जुड़े लोग उनके घर पहुंचने लगे हैं। मुलायम सिंह यादव के दो बेटे हैं। जिसमें पहली पत्नी का देहांत लंबी बीमारी के बाद हुआ था। मुलायम सिंह की पहली पत्नी से बेटे अखिलेश यादव हैं जबकि साधना गुप्ता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी हैं। जिनका देहांत आज शनिवार को दोपहर में हो गया।
Read also: UP Latest News: उपचुनाव में हार के बाद समाजवादी पार्टी अब बन रही समाप्तवादी पार्टी : डिप्टीसीएम केशव
दूसरी पत्नी साधना गुप्ता से मुलायम सिंह को एक बेटा प्रतीक यादव हैं। साधना गुप्ता सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं। मुलायम ने पहली पत्नी मालती देवी के देहांत के बाद साधना गुप्ता से शादी की। साधना गुप्ता ने अपने पहले पति से तलाक लेने के बाद ही मुलायम सिंह यादव से शादी की। साधना गुप्ता मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी की देखभाल के लिए उनके साथ रहा करती थीं। लेकिन पहली पत्नी की मृत्यु के बाद सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के साथ साधना रहने लगी थीं। मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का एक बेटा प्रतीक यादव है। प्रतीक यादव राजनीति से दूर अपना व्यापार करते हैं। प्रतीक यादव की शादी अपर्णा यादव से हुई। अपर्णा यादव इस समय सपा छोडकर भाजपा में हैं।
समाजवादी पार्टी का मुश्किल दौर 2017 में शुरू हुआ था जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे। उस दौर में परिवार में घमासान मच गया था। जिसका असर अखिलेश यादव सरकार पर देखने को मिला। कई फैसले परिवार की ओर से बदले जाने लगे थे। जिसको लेकर अखिलेश यादव नाराज़ हो रहे थे। मुलायम के कुनबे में घमासान का कारण साधना गुप्ता भी रही थीं। उस दौरान सोशल मीडिया पर ये वायरल हो रहा था कि परिवार में खींचतान का कारण साधना गुप्ता उनकी बहू अपर्णा यादव थी। साधना गुप्ता पिछले कई दिनों से मेंदाता अस्पताल में भर्ती थीं। जहां पर आज उन्होंने अंतिम सांस ली।
