Site icon Buziness Bytes Hindi

शाह के साथ ‘टेनी’ की मंच पर मौजूदगी पर सपा-कांग्रेस ने उठाये सवाल


शाह के साथ ‘टेनी’ की मंच पर मौजूदगी पर सपा-कांग्रेस ने उठाये सवाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। इसी क्रम में आज गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा के सदस्यता अभियान को हरी झंडी दिखाई। मंच पर अमित शाह के साथ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अमित मिश्र टेनी की मौजूदगी को लेकर विपक्षी दलों ने भाजपा पर निशाना साधा है।

Read also: यूपी चुनाव 2022: क्या गैर जाटव के बाद अब भाजपा की नजर, मायावती के कोर जाटव वोटर्स पर है?

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी हिंसा में मुख्य आरोपी आशीष मिश्र के पिता केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दल अभियान छेड़े हुए हैं। गृह राज्य मंत्री का बेटा आशीष मिश्र भी इस मामले में पुलिस की हिरासत में है। ऐसे में अजय मिश्र टेनी का अमित शाह के साथ मंच पर मौजूद होना विपक्षी दलों को नागवार गुजर रहा है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस संबंध में ट्वीट करते हुए कहा कि लखीमपुर में कई किसानों को जीप से कुचल देने वाले का पिता गृह मंत्री के साथ मंच पर खड़ा होता है। प्रियंका ने कहा कि देश का किसान आपके (भाजपा) के घमंड को देख रहा है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में किसान खाद पाने के लिए लाइन में खड़े जान दे रहे हैं।

Read also: दिवाली के बाद कांग्रेस के पर्यवेक्षक उत्तराखंड के अपने-अपने क्षेत्र में जाएंगे

वही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जब लखीमपुर खीरी वाले मंत्री गृह मंत्री के साथ मंच पर मौजूद होंगे तो जनता को न्याय कहां से मिलेगा। प्रदेश की जनता सब देख रही है। अखिलेश यादव ने कहा की भाजपा चाहे जितनी भी रणनीति बना ले तो जनता ने उसे हराने का मन बना लिया है।

Exit mobile version