- भाजपा के कैंट प्रत्याशी ने कराई करीब 1 लाख से अधिक मतों से जीत दर्ज
- जीत का श्रेय जनता तथा कार्यकर्ता—– अमित अग्रवाल
मेरठ । UP Election Result 2022| मेरठ की 7 विधानसभा सीटों (Meerut assembly seat) में से सपा गठबंधन ने 4 सीटों पर जीत दर्ज कराई है वही भाजपा की झोली में 3 सीट गई है जबकि पूर्व में 7 विधानसभा सीटों में से सपा के पास मात्र एक ही शहर सीट थी । भाजपा के कैंट प्रत्याशी अमित अग्रवाल ने करीब एक लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज कराते हुए सपा प्रत्याशी मनीषा अहलावत को हराया है वही सरधना विधानसभा सीट पर सपा के अतुल प्रधान ने भाजपा प्रत्याशी संगीत सोम को करीब 18 हजार वोटों से हराकर जीत हासिल की है सिवाल खास विधानसभा सीट पर भी सपा गठबंधन प्रत्याशी गुलाम मोहम्मद ने भी भाजपा प्रत्याशी मनिंदर पाल सिंह को करीब 9 हजार वोटों से हराकर जीत दर्ज कराई है शहर विधानसभा सीट पर सपा गठबंधन प्रत्याशी रफीक अंसारी ने भी करीब 26 हजार वोटों से भाजपा प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा को हराया है वही हस्तिनापुर विधानसभा सीट (Hastinapur seat) पर भाजपा प्रत्याशी दिनेश खटीक ने सपा गठबंधन के प्रत्याशी योगेश वर्मा को 5 हजार से अधिक वोटों से हराकर जीत का सेहरा पहना है वही किठौर विधानसभा सीट पर सपा गठबंधन प्रत्याशी पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर ने भी भाजपा प्रत्याशी सत्यवीर त्यागी को बहुत कम वोटों से हराकर जीत दर्ज कराई है लेकिन मेरठ दक्षिण विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ सोमेंद्र तोमर तथा सपा गठबंधन प्रत्याशी आदिल चौधरी के बीच मतगणना के अंतिम दौर तक उठापटक चलती रही लेकिन अंत में लगभग 8 हजार वोटों से भाजपा प्रत्याशी सोमेंद्र तोमर ने सपा गठबंधन के प्रत्याशी आदिल चौधरी को हरा दिया । उधर जिला प्रशासन तथा पुलिस के आला अधिकारी मतगणना केंद्रों पर मुस्तैदी के साथ डटे रहे ।
Read also- UP Election Result 2022: बीजेपी ने देश को अफवाहों और हकीकत का अंतर समझा दिया
मेरठ शहर, किठौर, मेरठ कैंट तथा मेरठ दक्षिण विधानसभा की मतगणना लोहिया नगर मंडी में की गई थी वही सीवाल खास, हस्तिनापुर, तथा सरधना विधानसभा की मतगणना कृषि विश्वविद्यालय में हुई। जिलाधिकारी के बालाजी , एसएसपी प्रभाकर चौधरी पूरी मुस्तैदी के साथ मतगणना केंद्रों पर अपनी पैनी नजर बनाए रखी तथा लगातार निरीक्षण करते रहे, वहीं एसपी देहात, एसपी सिटी, अपर जिलाधिकारी वित्त, अपर जिलाधिकारी नगर सहित सभी प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैदी के साथ डटे रहे ।

