Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttar Pradesh Assembly Election: लखनऊ में ईवीएम मशीन को तोड़ने की हो रही साजिश! सपा-बसपा के कार्यकर्ताओं ने पेश किये सूबूत


Uttar Pradesh Assembly Election: लखनऊ में ईवीएम मशीन को तोड़ने की हो रही साजिश! सपा-बसपा के कार्यकर्ताओं ने पेश किये सूबूत

लखनऊ। Uttar Pradesh Assembly Election: राजधानी में चौथे चरण (Fourth phase of election) के चुनाव के बाद से ही विपक्षी दल रमाबाई अंबेडकर मैदान (Ramabai Ambedkar Maidan) में अपना तंबू गाड़ रतजगा कर रहे हैं। विपक्षी दलों को पुलिस की सुरक्षा पर संशय हैं, जिसके चलते वह खुद ही रखवाली कर रहे हैं। जबकि रमाबाई मैदान में रखी ईवीएम मशीनों (EVM machines) की रखवाली के लिए सीआरपीएफ, एसएसबी और पुलिस के जवान मुस्तैदी से डटे हुए हैं। सोमवार को अपर सिटी मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी जैसे की रमाबाई अंबेडकर मैदान में दाखिल हुई, समाजवादी पार्टी (SP) के कार्यकर्ताओं ने गाड़ी को अंदर जाने से रोक दिया और बवाल करने लगे। बवाल की सूचना पर पुलिस के साथ ही मीडियाकर्मी भी आनन-फानन में वहां पहुंच गए। सपा और बसपा के कार्यकर्ताओं का आरोप है इस गाड़ी से पिलास, हथौड़ी जैसी चीजें मिलीं हैं, जिनसे साफ जाहिर है कि वो ईवीएम मशीन को नुकसान पहुंचाना चाहते थे। इसलिए उन्होंने अपना विरोध दर्ज कराया है।

https://hindi.buzinessbytes.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Video-2022-02-28-at-10.26.37-PM-1.mp4

READ ALSO- एक तरफ चल रहा था चौथे चरण का मतदान तो दूसरी तरफ ट्विटर पर दिग्गजों ने मचाया था घमासान

सपा के कार्यकर्ताओं ने अपर सिटी मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी को अंदर जाने नहीं दिया। जब सपा कार्यकर्ताओं ने गाड़ी को चेक किया तो पता चला कि गाड़ी के अंदर हथौड़ा और प्लास रखा था। कार्यकर्ताओं ने सत्तापक्ष पर आरोप लगाते हुए हंगामा काटा और कहा कि ईवीएम मशीन से छेड़खानी करने के इरादे से अधिकारी आए थे।

https://hindi.buzinessbytes.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Video-2022-02-28-at-10.26.29-PM.mp4

इधर, बताया जा रहा है कि जिला निर्वाचन अधिकारी मतगणना स्थल पर जायजा लेने पहुंचे थे, वह रमाबाई स्थल पर व्यवस्थाओं का जायज़ा ले रहे थे। जिनके साथ पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर भी थे। अधिकारियों के आने की भनक लगने से पहले ही वहां अपर सिटी मजिस्ट्रेट समेत कई मातहत अधिकारी भी पहुंचे थे, जिसे देखते ही सपा कार्यकर्ताओं में नाराज हो गए थे। फिलहाल, सभी को शांत करा दिया गया है।

Exit mobile version