Site icon Buziness Bytes Hindi

सपा, बसपा, कांग्रेस सरकारों ने पिछड़ों को ठगने का काम किया: भाजपा

bjp

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कश्यप ने गुरूवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि गांव-गांव चलो, घर-घर चलो अभियान के जरिये ओ०बी०सी० मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता 15 हजार गांवों एवं 741 नगर पालिका नगर पंचायत 17 नगर निगमों में संपर्क करेंगे। आगामी स्थानीय नगर निकाय चुनाव एवं आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अभियान के माध्यम से पिछड़े व अति पिछड़े वर्ग के लोगों से सम्पर्क करेंगे।

पिछड़ों पर विपक्षी करते हैं सिर्फ ढोंग

नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि सपा व बसपा तथा कांग्रेस की सरकारों के समय पिछड़ों को सिर्फ ठगने का कार्य किया है। सपा-बसपा व कांग्रेस जैसे दल जब सरकार में होते हैं तो पिछड़े वर्ग के लोगों का शोषण करते हैं और जब सत्ता से पृथक हो जाते है तब वह पिछड़े समाज के हितकारी होने का ढोंग रचाते हैं। पूरे देश को ज्ञात है कि परिवादी, जातिवादी एवं साम्प्रदायिक तुष्टीकरण की राजनीति यह सभी दल करते हैं भाई भतीजे के विकास को पिछड़ों का विकास बताकर बहलाने का कार्य अब नहीं चलेगा।

पीएम मोदी ने पिछड़े वर्ग को दिया मान सम्मान

नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि भाजपा शासनकाल में पिछड़ों व अति पिछड़ों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जो पूर्व की सरकारें वर्षों से लागू करने का साहस नहीं दिखा पायी थी। प्रधानमंत्री ने अपनी कैबनेट में 27 ओ०बी०सी० समाज के प्रतिनिधियों को मंत्री बनाकर सम्मान से सुशोभित करने का काम किया। उनके नेतृत्व में पिछड़ा आयोग को एस०सी०एस०टी० आयोग के तर्ज पर संवैधानिक दर्जा देकर एवं नीट की परीक्षा में 27 प्रतिशत ओ०बी०सी० आरक्षण लागू कर अपने इरादों को बता दिया कि पिछड़े समाजों के लिए साहसी फैसले लेकर यह स्पष्ट कर दिया कि समाज के हित में कार्य करने वाली अगर कोई पार्टी है तो वह भारतीय जनता पार्टी है।

Exit mobile version