Site icon Buziness Bytes Hindi

एस पी बालासुब्रमण्यम 2021 में पद्म विभूषण से सम्मानित


एस पी बालासुब्रमण्यम 2021 में पद्म विभूषण से सम्मानित

2020 बहुत ही दुखद साल था जिसने बॉलीवुड से भी कई कद्दावर कलाकारों को छीन लिया। इन्हीं में से एक थे साउथ के मशहूर सिंगर एस पी बालासुब्रमण्यम। 2021 में भारत सरकार ने एस पी बालासुब्रमण्यम को पद्म विभूषण की उपाधि से सम्मानित करने का एलान किया है।

गौरतलब है कि जहां एसपी बालासुब्रमण्यम साउथ की फिल्मों के सुपरस्टार थे वहीं हिंदी सिनेमा में वो बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार की आवाज़ थे। जी हां, एक समय था जब सलमान खान का हर गाना, एस पी बाला की आवाज़ में होता था।

सलमान खान ने जब सिनेमा में एंट्री की तो सभी को लग रहा था कि उनपर एस पी बालासुब्रमण्यम की मैच्योर आवाज शूट नहीं करेगी। लेकिन जब हाने रिलीज हुए तो सुपरहिट साबित हुए। आज तक ये रिकॉर्ड कायम है कि उन्होंने हिंदी, तेलुगू, मलयालम और तमिल समेत लगभग 16 भाषाओं में लगभग 40,000 गानों को आवाज दी है।

सिनेमा में बालासुब्रमण्यम के योगदान को देखते हुए उन्हें पद्मश्री और पद्म भूषण से भी नवाजा जा चुका है। इसके अलावा 6 नेशनल अवॉर्ड भी उन्हें मिल चुका था

Exit mobile version