लाइफस्टाइल डेस्क। Soyabean Kabab Recipe – अगर आप अपने बच्चे के लिए कुछ टेस्टी डिश बनाने की सोच रहे है तो सोयाबीन कबाब एक परफेक्ट रेसिपी रहेगी। इसका स्वाद बच्चे हो या बढ़े सबको पसंद आएगा, आइए जानते हैं।
सोयाबीन कबाब सामग्री
2 कप सोयाबीन, 3-4 हरी मिर्च, 1 बारीक़ कटा हुआ प्याज, 2 चम्मच धनिया पत्ता, स्वादानुसार नमक, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर, 2 चम्मच कॉर्न फ्लोर, तेल, और 1/2 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट।
सोयाबीन कबाब रेसिपी (Soyabean Kabab Recipe)
सोयाबीन को पानी में भिगोकर 30 मिनट के लिए छोड़ दीजिए, फिर हाथ से दबाते हुए पानी में से सोयाबीन को निकाल लें। अब इसे मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें। अब इसमें बारीक़ कटा प्याज, मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, लहसुन-अदरक पेस्ट, हरी मिर्च और आधा कप पानी डालकर मैश कर लें। फिर इसे हाथों से दबाते हुए कबाब की तरह बना लें। अब रोल्स को कॉर्न फ्लोर में लपेटकर बर्तन में रख लें, पैन में तेल गर्म कर इन्हे डीप फ्राई कर लें। लीजिए तैयार है सोयाबीन कबाब। (Image Freepik)

