Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: आज घर पर बनाएं ‘क्रिस्पी सोया कटलेट’, लगेगा जबरदस्त!

लाइफस्टाइल डेस्क। Soya Cutlets Recipe – अगर आपको नमकीन स्नैक्स पसंद है और उसमे कोई हेल्दी ऑप्शन देख रहे है तो क्रिस्पी सोया कटलेट आपके लिए परफेक्ट रहेगा। ये एक अनोखी और टेस्टी रेसिपी है, एक बार चख लगे तो स्वाद भूल नहीं पाएंगे। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी। 

क्रिस्पी सोया कटलेट सामग्री :  सोया ग्रेन्युल्स 1/2 कप, चना दाल 1/4 कप, मैश किया आलू 1/4 कप, अदरक 1 छोटा चम्मच, हरी मिर्च और लहसुन पेस्ट,  गरम मसाला 1/2 छोटा चम्मच, जीरा पाउडर 1 छोटा चम्मच, हरा धनिया 1 बड़ा चम्मच, ब्रेड क्रंब्स 1/4 कप, और डीप फाई के लिए रिफाइंड ऑयल। 

Read also: रसोई Bytes: नाश्ते में करे कुछ नया ट्राई बनाएं साबुदाने की इडली!

क्रिस्पी सोया कटलेट रेसिपी (Soya Cutlets Recipe):

पहले एक घंटा पानी में चना दाल को भिगो लें, अब सोया ग्रेन्युल्स को भी आधा घंटा पानी में भिगो लें। अब दोनों चीज़ों को पानी से निकाल कुकर में एक कप पानी डालकर सीटी आने तक पकाएं। फिर इसे ठंडा करें और मिक्सी में इसका पेस्ट बना ले। साथ ही बाकी सारी चीज़ें मिलाकर लंबे कटलेट बना लें। अब लंबे कटलेट के बीच में टूथपिक लगा ले, फिर गरम तेल में मीडियम आंच पर सेंक लें। बस लीजिए तैयार है क्रिस्पी सोया कटलेट। 

 

Exit mobile version