Site icon Buziness Bytes Hindi

भारत दौरे से पहले साउदी ने कप्तानी छोड़ी

tim southee

इसी महीने भारत का दौरा करने वाली न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान टिम साउदी ने अचानक कप्तानी छोड़ने का फैसला करके सबको हैरान कर दिया है. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने टिम साउदी की जगह अब भारत दौरे के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज़ टॉम लैथम को टेस्ट कप्तान नियुक्त कर दिया है. टॉम लैथम इससे पहले 9 टेस्ट मैचों में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की कप्तानी कर चुके हैं।

टिम साउदी ने 14 टेस्ट मैचों में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का नेतृत्व किया, जिनमें से उन्होंने 6 जीते और 6 टेस्ट मैच हारे जबकि दो मैच ड्रा रहे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट 16 अक्टूबर से बेंगलुरु में खेला जाएगा।

कप्तानी छोड़ने के बाद साउथी ने कहा कि उन्होंने टीम के हित में यह फैसला लिया है। केन विलियमसन ने 2022 में कप्तानी छोड़ दी थी, जिसके बाद साउथी को यह जिम्मेदारी दी गई और अब इस काम के लिए टॉम लेथम को चुना गया है। टिम साउथी की कप्तानी में न्यूजीलैंड की टीम लगातार 2 सीरीज हार चुकी है। इस साल उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच बारिश के कारण नहीं हो सका था और अब उसे श्रीलंका के खिलाफ 2-0 से हार का सामना करना पड़ा है। गॉल में न्यूजीलैंड को बेहद शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका ने पारी और 154 रनों से हराया। जब से टिम साउथी ने कप्तानी संभाली है, उनका खुद का प्रदर्शन बेहद खराब हो गया है। वह अपनी क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

Exit mobile version