Site icon Buziness Bytes Hindi

South Korea Stampede: सियोल में भगदड़ की वजह से 151 लोगों की मौत

South Korea Stampede:

सियोल। दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में भगदड़ की वजह से 151 लोग जान गंवा चुके हैं। सियोल के नाइटलाइफ इलाके की संकरी गलियों से लगातार शव निकाले जा रहे हैं। मरने वाले अधिकतर लोग की उम्र 20 साल के आसपास थी। प्रशासनिक अधिकारियों ने इस हादसे में ड्रग्स का इस्तेमाल होने की अटकलों को सिरे से खारिज किया है। दुनिया के देश इस हादसे पर दुख जाहिर कर रहे हैं। दक्षिण कोरिया में राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया है। इस बीच सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुए हैं, जिनसे दिल दहलाने वाले खुलाने हो रहे हैं। हैमिल्टन होटल के पास इटावोन की संकरी गली में हजारों लोग मौजूद थे। कोरोना प्रतिबंध हटने के बाद सियोल में पहला हैलोवीन इवेंट आयोजित था। दक्षिण कोरियन मीडिया के अनुसार इमरजेंसी की सूचना रात करीब 10:22 बजे मिली थी। इसके बाद बचाव कार्य शुरू हुआ। लेकिन भीड़ की वजह से मेडिकल टीम को पहुंचने में समय लगा।

बताया जा रहा है कि चार मीटर के दायरे में करीब एक लाख लोग मौजूद थे। इटाओन सबवे स्टेशन और होटल से भीड़ मौके पर पहुंच रही थी। कोरियन मीडिया के मुताबिक, नाइट स्पॉट वाली संकरी गली में मौजूद प्रतिष्ठान में सेलिब्रिटी नजर आया। जिसके बाद भीड़ काफी ज्यादा बढ़ गई।

रिपोर्ट्स में दावा किया है कि जिस गली में भगदड़ मची, वह महज चार मीटर ही चौड़ी थी। यह जगह इतनी कम है कि इसमें एक सेडान कार नहीं आ सकती। भगदड़ के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को धक्का देना शुरू किया। लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे। भगदड़ मचते ही लोगों की हालत बिगड़ गयी। इस दौरान काफी लोगों ने दम घुटने और कार्डियक अरेस्ट की परेशानी होने के संकेत दिए। भीड़ की वजह से एंबुलेंस पीड़ितों के पास तक नहीं पहुंच सकी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने कारों की छत पर खड़े होकर भीड़ को रास्ता छोड़ने के निर्देश दिए। जिससे एंबुलेंस के लिए रास्ता बन सके।

Exit mobile version