साउथ फिल्म स्टार काजल अग्रवाल का बिजनेमसैन पर आया दिल

बॉलीवुडसाउथ फिल्म स्टार काजल अग्रवाल का बिजनेमसैन पर आया दिल

Date:


साउथ फिल्म स्टार काजल अग्रवाल का बिजनेमसैन  पर आया दिल

साउथ फिल्म स्टार काजल अग्रवाल की शादी की खबरें एक बार फिर आम होने लगी हैं। खबरें सामने आ रही है कि ‘सिंघम’ स्टार काजल अग्रवाल जल्दी ही एक बिजनेमसैन से शादी करने वाली हैं। इतना ही नहीं कहा तो ये भी जा रहा है कि अदाकारा के घरवालों ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं और ये तैयारियां जोरों पर हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो काजल अग्रवाल की शादी जल्दी ही होने वाली है। सामने आ रही खबरों के मुताबिक काजल अग्रवाल बिजनेसमैन गौतम किचलू से शादी करने वाली है।

कहा तो ये भी जा रहा है कि काजल अग्रवाल और गौतम किचलू की इंगेजमेंट भी हो चुकी हैं और इनकी शादी भी बेहद सादे समारोह में की जाने वाली है। ये शादी अरेंज्ड कम लव मैरिज है। ताजा जानकारियों के मुताबिक काजल अग्रवाल और गौतम किचलू की शादी मुंबई में की जाएगी। कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए परिवार कम ही लोगों को बुलाने की तैयारी में हैं। रिपोर्ट्स हैं कि साउथ फिल्म स्टार की शादी में ज्यादा लोग शामिल नहीं होंगे बावजूद इसे ग्रैंड सेलिब्रेशन के साथ किया जाने वाला है।

बताया जा रहा है कि काजल अग्रवाल के कथित मंगेतर बिजनेसमैन गौतम कैथेड्रल एंड जॉन कैनन स्कूल से पढ़े हैं। इसके अलावा उन्होंने आगे की पढ़ाई टफ्ट्स यूनिवर्सिटी से की थी। वो एक इंटीरियर डिजाइनयर हैं और होम डेकोर कंपनी को संभालते हैं। बता दें कि इससे पहले भी काजल अग्रवाल की शादी की चर्चाएं जोरों पर थी। हालांकि अदाकारा ने हमेशा ही इन रिपोर्ट्स का खंडन किया था। ऐसे में एक बार फिर लोग इन खबरों की पुष्टि अदाकारा की ओर से होने का इंतजार कर रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...