Site icon Buziness Bytes Hindi

साउथ सिनेमा सिने स्टार नित्या मेनन ने शेयर की दलकीर सलमान की यह बात


साउथ सिनेमा सिने स्टार नित्या मेनन ने शेयर की दलकीर सलमान की यह बात

साउथ सिनेमा के दो टैलेंटेड एक्टर्स नित्या मेनन और दलकीर सलमान ने ‘बैंगलोर डेज’, ‘ओके कंमानी’ और ‘100 डेज ऑफ लव’ जैसी फिल्मों में अपनी सिजलिंग केमिस्ट्री के साथ दर्शकों का दिल जीत चुके है। हालांकि, इस केमिस्ट्री को ऑनस्क्रीन परफेक्ट बनाने के पीछे दोनों की फ्रेंडशिप है। एक बेहतरीन को-स्टार्स होने के साथ साथ नित्या मेनन ने अपने एक अच्छा बांड दलकीर सलमान खान के साथ शेयर किया है। एक इंटरव्यू में नित्या मेनन ने खुलासा करते हुए बताया कि कैसे दलकीर सलमान ने उन्हें शादी करने के लिए मनाने की कोशिश की थी?

इस बारे में बात करते हुए नित्या मेनन ने कहा कि, ‘वह एक प्रॉपर फैमिली वाला लड़का है और उसने मुझे बताया कि उसकी शादी कितनी शानदार होगी और मुझे शादी करने के लिए मनाने की भी कोशिश की।’ नित्या ने आगे कहा, ‘फिल्मों में हमारी केमिस्ट्री सिर्फ स्क्रीन में देखने की मिली है। यहां तक ​​कि जब हमने फाइनल आउटपुट देखा तो हम हैरान रह गए।’

इसी इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने मशहूर डायरेक्टर मणिरत्नम के साथ काम करने के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि, ”मणि सर ने मुझसे सबसे अच्छी एक्टिंग कराई है। फिल्म में मेरा किरदार के नाम ‘तारा’ है जो किस तरह से जीवन को करीब से देखता है। कई सीन्स को फाइनल एडिट तक नहीं बनाया गया, लेकिन वे सभी सीन्स ऐसे थे जिन्होंने मुझे मेरे किरदार के साथ जुड़ने में मदद की।’

Exit mobile version