प्रशासनिक बदलाव के लिए साउथ अफ्रीकन क्रिकेट बोर्ड का सामूहिक इस्तीफ़ा

स्पोर्ट्सप्रशासनिक बदलाव के लिए साउथ अफ्रीकन क्रिकेट बोर्ड का सामूहिक इस्तीफ़ा

Date:


प्रशासनिक बदलाव के लिए साउथ अफ्रीकन क्रिकेट बोर्ड का सामूहिक इस्तीफ़ा

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के 10-सदस्यीय निदेशक मंडल ने इस्तीफा दे दिया है जिससे देश की ओलंपिक समिति की मांग के मुताबिक इस संकटग्रस्त निकाय के अंतरिम प्रशासनिक ढांचा में बदलाव हो सकेगा।

सीएसए ने ट्विटर पर जारी बयान में सोमवार को कहा, ‘‘बोर्ड सदस्यों की परिषद ने विचार-विमर्श कर यह संकल्प लिया कि दक्षिण अफ्रीका में क्रिकेट के हित को पूरा करने के लिए सभी को इस्तीफा दे देना चाहिए, जैसा कि उन्होंने किया। सभी स्वतंत्र और गैर-स्वतंत्र निदेशकों ने अब इस्तीफा दे दिया है। 25 अक्टूबर 2020 को आयोजित की गयी सदस्य परिषद की बैठक के बाद, सदस्यों ने इस्तीफा दिया और उसे स्वीकार कर लिया गया।’’

दक्षिण अफ्रीका में दो नवंबर को घरेलू सत्र शुरू हो रहा है जिससे पहले बोर्ड को इस स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। इंग्लैंड की पुरूष टीम को भी अगले महीने तीन एकदिवसीय और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करना है।

दक्षिण अफ्रीका खेल महासंघ और ओलंपिक समिति (एसएएससीओसी) के निर्देश के अनुसार एक अंतरिम संचालन समिति को सीएसए के प्रभारी के रूप में रखे जाने की संभावना है। फिलहाल के लिए रिहान रिचर्ड्स क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की गतिविधियों का संचालन करेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...