अगले साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका की टीम करेगी पाकिस्तान का दौरा

स्पोर्ट्सअगले साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका की टीम करेगी पाकिस्तान का दौरा

Date:


अगले साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका की टीम करेगी पाकिस्तान का दौरा

लाहौर: बीते एक दशक से भी लंबे समय से अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट की बाट जोह रहे पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड को साउथ अफ्रीका की टीम ने बड़ी राहत दी है. अफ्रीकी टीम ने पाकिस्‍तान में जाकर क्रिकेट खेलने ही हामी भर दी है. नए साल की शुरुआत में जनवरी-फरवरी में अफ्रीकी टीम दो टेस्ट और तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्‍तान का दौरा करेगी.

साउथ अफ्रीका ने साल 2007 में आखिरी बार पाकिस्‍तान का दौरा किया था. साल 2009 में श्रीलंका की टीम पर पाकिस्‍तान में हुए आतंकी हमले के बाद क्रिकेट खेलने वाले तमाम बड़े देशों ने पाकिस्‍तान जाने से इंकार कर दिया था

वेबसाइट क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका 16 जनवरी को कराची पहुंचेगी और 26 जनवरी से नेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले क्वारंटीन रहेगी.

टेस्ट सीरीज आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा होगी, जिसका दूसरा टेस्ट चार फरवरी से रावलपिंडी में शुरू होगा. इसके बाद टी20 सीरीज की शुरुआत होगी. इस सीरीज के तीनों मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाएंगे. तीन टी-20 मैचों की सीरीज 11, 13, 14 फरवरी को खेली जाएगी.

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के निदेशक ग्रीम स्मिथ ने कहा, “यह देखना संतोषजनक है कि कई देश पाकिस्‍तान लौट रहे हैं. क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका उन देशों में गिने जाने से खुश है. मैंने एक बार से ज्यादा पाकिस्‍तान का दौरा किया है और मैं अपने अनुभव से कह सकता हूं कि पाकिस्‍तान के लोग क्रिकेट को लेकर कितने जुनूनी हैं.”

इस सीरीज के लेकर पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड के निदेशक जाकिर खान ने कहा, दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाले सीरीज पाकिस्‍तान में क्रिकेट की पूर्ण बहाली की प्रक्रिया को पूरा करेगी जो 2015 से शुरू हुई थी. इस प्रक्रिया को हालांकि 2019-20 सीजन में सही मुकाम मिला जब पाकिस्‍तान ने श्रीलंका और बांग्‍लादेश की मेजबानी की.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...