Site icon Buziness Bytes Hindi

अर्शदीप-आवेश के आगे दक्षिण अफ्रीका ने किया सरेंडर, टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीता पहला ODI

South Africa surrendered before Arshdeep-Avesh, Team India won the first ODI by 8 wickets

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1-1 से टी 20 सीरीज बराबर करने के बाद तीन मैचों की ODI श्रंखला में भारतीय टीम ने धमाकेदार शुरुआत की है। जोहानेसबर्ग में खेले गए आज पहले ODI में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को आठ विकेट से हराकर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. पहले अर्शदीप और आवेश ने दक्षिण अफ़्रीकी टीम का 89 रनों पर पुलिंदा बाँध दिया और फिर साई सुदर्शन और श्रेयस अय्यर ने पचासा जड़कर लक्ष्य को 200 गेंदों पहले पूरा कर लिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए साईं सुदर्शन ने 43 गेंदों में 9 चौकों की मदद से नाबाद 55 और श्रेयस अय्यर ने 45 गेंदों में 52 रन बनाए। भारत का पहला विकेट रितुराज गायकवाड़ के रूप में जल्दी गिर गया। गायकवाड़ चौथे ओवर में 5 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर वियान मुल्डर की गेंद पर पगबाधा हो गए। टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया मगर कप्तान एडम मारक्रम का फैसला ग़लत साबित हुआ और अर्शदीप सिंह, आवेश खान की तेज़ गेंदबाज़ी के आगे पूरी टीम ने 89 रनों पर सरेंडर कर दिया। दक्षिण अफ्रीका 27.3 ओवर में 116 रन ही बना सकी। अर्शदीप सिंह ने 10 ओवर में 37 रन देकर 5 विकेट लिए वहीँ आवेश खान ने 8 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट चटकाए। एक विकेट कुलदीप सिंह के हिस्से में आया.

अर्शदीप ने वनडे करियर में पहली बार पंजा लगाया, दरअसल अर्शदीप ने आज पहली बार ODI मैचों में विकेट हासिल किये और विकटों का खाता पांच विकेट से खोला. इससे पहले अर्शदीप सिंह ने तीन एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले थे लेकिन उन्हें कोई भी विकेट हासिल नहीं हुआ था. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से फेहलुकवायो ने सबसे ज़्यादा 33 रनों की पारी खेली।सलामी बल्लेबाज टॉनी डी जॉर्जी के बल्ले से 28 आये। दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज कप्तान मार्करम, हेनरी क्लासेन और डेविड मिलर बुरी तरह नाकाम रहे।

Exit mobile version