Site icon Buziness Bytes Hindi

दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान का सूपड़ा किया साफ़

pakistan

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट मैच में भी पाकिस्तान को हराकर सीरीज से पाकिस्तान का सूपड़ा साफ़ कर दिया। मेजबान टीम ने 58 रन का लक्ष्य 8वें ओवर की पहली गेंद पर बिना कोई विकेट खोए हासिल कर लिया. दक्षिण अफ्रीका के डेविड बेडिंघम ने 30 गेंदों में 47 रन बनाए जबकि एडेन मार्कराम 13 गेंदों में 14 रन बनाकर नाबाद रहे।

पाकिस्तान दक्षिण अफ्रीका के 615 रनों के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद पहली पारी में जहाँ घटिया बल्लेबाज़ी करते हुए 194 रनों पर ढेर हो गयी वहीँ दूसरी पारी में उसके बल्लेबाज़ों ने हिम्मत दिखाई और फॉलो ऑन के बाद 478 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका को दोबारा बल्लेबाज़ी के लिए मजबूर किया। इसे पाकितान के लिए राहत की बात कही जाएगी क्योंकि उसके कई आउट ऑफ़ फॉर्म बल्लेबाज़ फार्म में नज़र आये. कप्तान शान मसूद ने 145 रनों की एक बड़ी पारी खेली वहीँ बाबर आज़म के बल्ले से भी रन निकले। बाबर ने पहली पारी में 58 और दूसरी पारी में 81 रनों की पारियां खेलीं, दुसरे बल्लेबाज़ों ने भी उपयोगी योगदान किया लेकिन मैच को पांचवें दिन तक न खींच सके.

मैच के बाद पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने अपनी तेज़ गेंदबाज़ी का रोना रोया। कितनी हैरानी की बात है कि कभी पाकिस्तान की टीम अपनी तेज़ गेंदबाज़ी पर घमंड करती थी लेकिन कल मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में पाकिस्तानी कप्तान ने कहा कि दोनों टीमों के बीच सबसे बड़ा फर्क गेंदबाज़ों की रफ़्तार थी. साउथ अफ्रीका के तेज़ गेंदबाज़ों ने जहाँ 140 की रफ़्तार को मेंटेन रखा, वहीँ हमारे गेंदबाज़ों की औसत रफ़्तार 130 थी जिसने मैच में बहुत बड़ा फर्क डाला। हमारे मध्यम गति के तेज़ गेंदबाज़ों की एज स्लिप तक नहीं पहुँच रही थीं जबकि रबाडा, जॉन्सन और मपाका की तेज़ रफ़्तार गेंदों पर लगी एज स्लिप्स तक आसानी से पहुँच रही थीं.

Exit mobile version