Site icon Buziness Bytes Hindi

OTT पर रिलीज़ से पहले साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका की फिल्म हुई लीक


OTT पर रिलीज़ से पहले साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका की फिल्म हुई लीक

साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका स्टारर फिल्म ‘पोनमागल वंधाल’ ओटीटी रिलीज को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। इस समय फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मेकर्स फिल्म को 29 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज करने की सोच ही रहे थे कि कुछ ही घंटे पायरेसी साइट तमिलरॉकर्स ने इसे ऑनलाइन लीक कर दिया है। यही वजह है कि मेकर्स ने इस फिल्म को ओटीटी स्ट्रीमिंग साइट पर अपने निर्धारित समय से पहले रिलीज करने का फैलसा लिया है।

दरअसल, तमिलरॉकर्स एक ऐसी वेबसाइट है जो अक्सर नई फिल्मों को ऑनलाइन लीक करने के लिए मशहूर है। यह अपने यूजर्स को एक ऑनलाइन लिंक मुहैया कराती है। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आप किसी भी ऑनलाइन लीक हुई फिल्म का एचडी प्रिंट बड़ी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। बीते दिनों ही तमिलरॉकर्स ने नवाजुद्दीन की फिल्म ‘घूमकेतु’ को भी ऑनलाइन लीक किया था। तमिलरॉकर्स पर इन फिल्मों के लीक होने के बाद बिना पैसे दिए आप इन्हें देखने का लुत्फ उठा सकते हैं। तमिलरॉकर्स ने इस फिल्म को एचडी क्वालिटी के साथ टेलीग्राम समेत अपने अन्य कई सर्वर्स पर भी लीक किया है।

इन दिनों कोरोनावायरस के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से सभी फिल्मों की शूटिंग बंद पड़ी है। ऐसे में जो फिल्में बनकर तैयार हो चुकी हैं उन्हें सिनेमाघरों में ताला लगे होने की वजह से रिलीज नहीं किया जा सकता। मेकर्स इस समय अपनी फिल्मों को रिलीज करने के लिए ओटीटी प्लेटफार्म का सहारा ले रहे हैं। लेकिन फिल्मों के ऑनलाइन लीक होने की वजह से उन्हें भारी नुकसान होता दिखाई दे रहा है।

लीगल ड्रामा पर आधारित इस फिल्म में ज्योतिका के अलावा पार्थीबन, भाग्यराज, प्रताप पोथेन और पंडियाराजन जैसे कई कलाकार फिल्म में अहम भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशक और लेखक जे.जे. फ्रेड्रिक हैं। यह फिल्म सूर्या द्वारा निर्मित है।

Exit mobile version