Site icon Buziness Bytes Hindi

Noida News: नोएडा में गैंगवार की आहट, हिस्ट्रीशीटर को फिल्मी स्टाइल में घेरकर बदमाशों ने गोलियों से भूना

नोएडा। प्रदेश की अर्थिक राजधानी कहे जाने वाले नोएडा में गैंगवार की आहट शुरू हो गई है। जिले के एक हिस्ट्रीशीटर को तीन बाइक पर आए सात बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में घेरकर गोलियों से भून दिया। बदमाश की अस्पताल में मौत हो गई। घटना से जहां पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं इसकी गूंज लखनऊ शासन तक सुनाई दे रही है। डीजीपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए नोएडा पुलिस अधिकारियों से त्वरित कार्रवाई करने को कहा है।  ग्रेटर नोएडा के जेवर कोतवाली के नीमका गांव में एक चौपाल पर हिस्ट्रीशीटर बदमाश नागेश बिल्लोडी पर तीन बाइक सवार सात बदमाशों ने घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें हिस्ट्रीशीटर नागेश का पूरा शरीर गोलियों से छलनी हो गया। उसको गंभीर रूप में कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । हत्याकांड की ये सनसनीखेज वारदार से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के आलाधिकारियों ने मौके  पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। माना जा रहा है कि यह ग्रेटर नोएडा में गैंगवार की शुरुआत है।

Read also: Big Breaking: संघ के लोगों की तारीफ कर फंसी ममता, विपक्षियों ने किये वार

मृतक नागेश बिल्लोडी ग्रेटर नोएडा के जेवर कोतवाली का घोषित हिस्ट्रीशीटर था। ग्रेटर नोएडा के डीसीपी अभिषेक वर्मा ने जानकारी दी कि नागेश अपने साथियों के साथ नीमका गांव के चौपाल पर लूडो खेल रहा था। इसी दौरान तीन बाइकों पर सवार सात बदमाश आए और उन्होंने नागेश को चारों ओर से घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बताया जाता है कि हिस्ट्रीशीटर नागेश को करीब 10 गोलियां लगी हैं। गोली लगने से नागेश वहीं गिर गया। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग गए। गोलियों की आवाज सुनकर लोगों ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस टीमें मौके पर पहुंच गई और नागेश को जेवर के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। वहीं सरेआम हुई इस गोलीबारी की गूंज शासन स्तर पर भी हुई। डीजीपी ने घटना में शामिल बदमाशों की धरपकड़ के आदेश दिए है। डीसीपी ग्रेटर नोएडा अभिषेक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने परिजनों के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हत्याकांड के खुलासे के लिए कई टीमें लगाई गई हैं आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version