Site icon Buziness Bytes Hindi

Sotiganj News: चोरी के वाहन कटान के लिए कुख्यात सोतीगंज पर छाया कांवड़ यात्रा का खुमार

मेरठ। देश का वाहन चोर बाजार सोतीगंज कांवड़ के दिनों में बदला नजर आ रहा है। सावन के महीने में शिववभक्तों के लिए इस वाहन चोर बाजार में कांवड़ का सामान बेंचा जा रहा हैं। वाहन चोर बाजार की रंगत अब बदल गई है। इसे पुलिस का खौफ कहे या फिर भाजपा सरकार की सख्ती। कभी चोरी के वाहनों का कटान करने वाले कबाड़ियों के गोदाम के बाहर आज भगवा गमछा, भगवा टीशर्ट और कांवड़ का सामान बिक्री के लिए रखा हुआ है।

Read also: Yakub Qureshi News: पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी का गैर जमानती वारंट जारी

बता दें कि मेरठ का सोतीगंज कबाड़ी बाजार चोरी के वाहन कटान के लिए पूरे देश में कुख्यात है। 2017 में उप्र में भाजपा सरकार बनने के बाद सोतीगंज के कबाड़ियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू किया। पुलिस की सख्ती के आगे वाहन कटान माफिया कबाड़ियों को छठी का दूध याद आया। चोरी के वाहन कटान का धंधा बंद कर सोतीगंज के कबाड़ियों ने नया धंधा शुरू किया है। हालांकि इस समय सावन के महीने में सोतीगंज के कबाड़ी, कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ का समान अपनी दुकानों पर बेच रहे हैं। सोतीगंज वाहन चोर बाजार की करीब—करीब हर दुकान भगवा रंग में रंगी है। सोतीगंज के कबाड़ियों की दुकान पर भगवा गमछा, निक्कर और भगवा टीशर्ट बिक रही है। कांवड़ से संबंधित समान सोतीगंज कबाड़ियों की दुकानों में बिक रहा है।

Exit mobile version