Site icon Buziness Bytes Hindi

कुदरत का खजाना है Sosan, यहां इन जगहों की करे सैर!

sosan himachal pradesh

लाइफस्टाइल डेस्क। हिमाचल प्रदेश में कई अद्भुत, खूबसूरत और अनसुनी जगहें है। इन अद्भुत जगहों के बारे में शयद आप रोज ही पढ़ते हो। ये जगहे ऐसी है जहां हर मौसम में हजारों देशी और विदेशी सैलानी घूमने आते है। इन्ही जगहों में से एक है Sosan, आप यहां की हसीन वादियों में इन जगहों की सैर कर सकते है।

पार्वती वैली

पार्वती वैली भारत की सबसे खूबसूरत और मनमोहक घाटी है, यहां पहाड़, झील, नदी और देवदार के पेड़ देख आप खो जाएंगे। खासकर भीषण गर्मी में ये जगह घूमने के लिए बेस्ट है। आप यहां ट्रेकिंग का मजा ले सकते है।

खीर गंगा

खीर गंगा पार्वती नदी के किनारे है, ये छोटा सा गांव है। ये लगभग समुद्र तल से 3 हजार मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है। यहां आप मनमोहक दृश्यों का मजा ले सकते है। बता दे, यहां भगवान कार्तिकेय को समर्पित गुफा भी है।

परली

परली भी एक बेहद ही खूबसूरत जगह है। सर्दियों के मौसम में यहां बर्फबारी होती है और गर्मी के मौसम में भी तापमान माइनस में होता है। यहां ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घास के मैदान और देवदार के पेड़ों के बीच सैर का काफी मजा आता है।

(Image/Pixabay)

Exit mobile version