Site icon Buziness Bytes Hindi

जल्द पोस्ट ऑफिस के इन्वेस्टर्स को मिलेगा धांसू लाभ, बढ़ने जा रही है ब्याज दरें, देखे डीटेल्स

बचत:- आज के समय मे हर कोई अपने पैसे को बचाकर अपने भविष्य को सुरक्षित रखना चाहता है। वही अगर हम आम आदमी की बात करे तो उनकी इनकम इतनीं अधिक नहीं होती है कि वह अपने पैसे को शेयर मार्केट या किसी बड़ी जगह इन्वेस्टमेंट करे। अब ऐसे में यह आम लोग अपने पैसे की बचत हेतु छोटी बचत योजना या पोस्ट ऑफिस की योजना का फायदा उठाते है। वही अगर आप सुकन्‍या समृद्धि और पीपीएफ समेत पोस्ट ऑफिस बचत योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है क्योंकि अगले महीने से इन बचत योजनाओं पर आपको उम्दा लाभ प्राप्त हो सकता है। 
जानकारो का कहना है कि रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में वर्द्धि की है। जिसका प्रभाव प्रत्येक बैंक की ब्याज दरों पर पड़ा है। वही अब इसी कड़ी में पोस्ट ऑफिस भी अपनी ब्याज दरों में इजाफा करने जा रहा है। क्योंकि केंद्र सरकार हर 3 माह में छोटी बचत योजनाओं की समीक्षा करती है। वही पिछले 2 सालों से छोटी बचत योजनाओं के ब्याज दरों में कोई इजाफा नहीं हुआ है। 
तो अब यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले महीने छोटी बचत योजना में इन्वेस्टमेंट करने वाले ग्राहकों के चेहरे खिल जाएंगे और उन्हें उनके इन्वेस्टमेंट पर ज्यादा लाभ प्राप्त होगा। अगर हम पोस्ट ऑफिस की वर्तमान योजनाओं पर ब्याज दर की बात करे तो यह इस साल 1 अप्रैल से लागू हुई हैं और इस महीने के अंत तक यानी 30 जून तक वैध रहेंगी। 

जाने पोस्ट ऑफिस की किस योजना पर मिल रहा कितना लाभ:-

अगर हम पोस्ट ऑफिस की योजनाओं पर मिलने वाले ब्याज पर नजर डाले तो पोस्ट ऑफिस पब्लिक प्रोविडेंट फंड पर 7.1 फीसदी ब्याज दे रहा है। नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट पर 6.8 फीसदी ब्याज, सुकन्या समृद्धि योजना पर 7.6 फीसदी ब्याज, किसान विकास पत्र योजना पर 6.9 फीसदी ब्याज, सेविंग डिपॉजिट पर 4 फीसदी , 1 साल की टाइम डिपॉजिट पर 5.5 फीसदी, 2 साल की टाइम डिपॉजिट पर 5.5 फीसदी, 3 साल की टाइम डिपॉजिट पर 5.5 फीसदी, 5 साल की टाइम डिपॉजिट पर 6.7 फीसदी, 5 साल की आरडी पर 5.8 फीसदी
5 साल की वरिष्ठ नागरिक सेविंग्स स्कीम पर 7.4 फीसदी और 5 साल मंथली इनकम अकाउंट पर 6.6 फीसदी ब्याज दे रहा है।
Exit mobile version