एशिया के नंबर 1 सेलिब्रिटी बने सोनू सूद

बॉलीवुडएशिया के नंबर 1 सेलिब्रिटी बने सोनू सूद

Date:


एशिया के नंबर 1 सेलिब्रिटी बने सोनू सूद

कोरोना लॉकडाउन में और इसके बाद गरीब जरूरतमंदों की मदद करने के लिए सोनू सूद को देश-विदेश में काफी सम्मान मिला है। अब वे साल 2020 के पहले नंबर के एशियाई सेलिब्रिटी बन गए हैं। UK की ‘ईस्टर्न आई’ मैगजीन ने टॉप 50 एशियन सेलिब्रिटीज की लिस्ट जारी की है जिसमें सोनू सूद पहले नंबर पर हैं।

इस पर रिएक्ट करते हुए सोनू सूद ने कहा, ‘मेरे प्रयासों को पहचानने के लिए धन्यवाद ईस्टर्न आई। जैसे ही महामारी शुरू हुई, मुझे लगा कि अपने देशवासियों की मदद करना मेरा कर्तव्य है। जो कुछ मैंने किया है, एक भारतीय के रूप में यह मेरी जिम्मेदारी थी। मैं अंतिम सांस तक इसे करूंगा।’ यह लिस्ट तैयार करते वक्त कई बातों का ध्यान रखा गया है। जैसे- किसने अच्छा काम किया, किसका इम्पैक्ट रहा, किसने दूसरों को उम्मीदें बांधीं और एक्टर्स के मानवीय कामों को ध्यान में रखा गया है।

मैगज़ीन के एंटरटेनमेंट एडिटर असज़द नज़ीर ने कहा कि लॉकडाउन में सोनू सूद ने जितनी मदद की है, किसी और अभिनेता ने नहीं की है। अगर पूरी लिस्ट की बात करें तो लिस्ट में दूसरे नंबर पर लिली सिंह, चार्ली XCX तीसरे नंबर पर, ब्रिटिश एक्टर देव पटेल चौथे और अरमान मलिक पांचवें नंबर पर हैं। वहीं 6ठे पर प्रियंका चोपड़ा, 7वें पर ‘बाहुबली’ प्रभास, 8वें पर माइंडी कलिंग, 9वें पर सुरभि चांदना, 10वें पर कुमेल नानजिआनी हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...