Site icon Buziness Bytes Hindi

नेपोटिज़्म पर सोनू निगम ने कंगना से मिलाया सुर


नेपोटिज़्म पर सोनू निगम ने कंगना से मिलाया सुर

सुशांत राजपूत की खुदकुशी के बाद से ही बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर शुरू हुई बहस थमने का नाम नहीं ले रही है। नेपोटिज्म को लेकर अब तक करण जौहर, सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, आलिया और महेश भट्ट समेत कई सेलेब्स लोगों के निशाने पर आ चुके हैं। हाल ही में कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में कई डायेक्टर, प्रोड्यूसर और स्टार्स पर निशाना साधा था।

कंगना की बातों का समर्थन
इस लिस्ट में डायरेक्टर मुकेश भट्ट का नाम भी शामिल है। कंगना रनौत ने महेश भट्ट पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। जिसमें उन्हें चप्पल से मारने वाली बात भी शामिल थी। इस मामले पर अब सोनू निगम ने कंगना रनौत का पक्ष लिया है। सोनू निगम ने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड में चल रहे नेपोटिज्म को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि जब लोग कह रहे हैं तो उनकी बातों को माननी चाहिए कोई किसी के खिलाफ बेवजह कुछ नहीं बोलता।

कंगना कह रही हैं तो सही ही होगा
जब सोनू निगम से इस मामले पर सवाल पूछा गया था उन्होंने साफ़ किया कि अगर कंगना कह रही है तो सच ही होगा। सोनू ने कहा, ‘अगर कंगना कह रही हैं तो सही ही होगा. जो उसके लिए गलत हो वो मेरे साथ गलत हो ऐसा नहीं है। मैंने ऐसा अनुभव नहीं किया है। मैं नहीं समझता कि लोग इतने पागल है कि इस तरह की कहानियां बिना वजह बनाएंगे।

Exit mobile version