नई दिल्ली। कांग्रेसी नेताओं और पार्टी के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं। ईडी की जांच का सामना कर रही कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष के निजी सचिव पीपी माधवन पर अब एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। पीडिता ने इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती का आरोप है कि सोनिया गांधी के निजी सचिव पीपी माधवन ने शादी का वादा कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीपी माधवन पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता ने कहा कि आरोपी ने सच छुपाया। माधवन के फोन से उसे उनके शादीशुदा होने का पता चला। पीपी माधवन ने पहले अपने आपको तलाकशुदा बताया था।
Read also: Gujarati Chunavi Dangal- गुजरात में बिखरने लगा है कांग्रेसी कुनबा
कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सचिव पीपी माधवन पर एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। थाना उत्तम नगर में महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। माधवन ने युवती को नौकरी देने और शादी करने का वादा किया था। फिलहाल पुलिस माधवन की तलाश में छापेमारी कर रही है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसको इंटरव्यू के लिए सुंदर नगर एक मकान में बुलाया। आरोप है कि पीड़िता के साथ माधवन ने कई बार दुष्कर्म किया।
Read also: Political News: अब भाजपा के हुए पूर्व कांग्रेसी सुनील जाखड़
दरअसल, जांच के दौरान पीड़िता ने पुलिस दिए बयान में बताया कि पीपी माधवन ने उससे शादी करने का वादा किया। माधवन ने खुद को तलाकशुदा बताया लेकिन जब एक दिन पीपी माधवन पीड़िता से फोन पर बात कर रहे थे तो उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी को उसके बारे में पता चल चुका है। पत्नी से इस बात को छिपाने के लिए अब फोन में उसका नाम बदल देंगे। जिससे उनके रिश्ते का खुलासा पत्नी के सामने न हो। इसके बाद पीड़िता ने माधवन का विरोध करना शुरू किया। माधवन के शादीशुदा होने का पता चला तो वह परेशान हुई। बाद में तय किया कि माधवन ने जब उससे शादी का झांसा देकर रिश्ता बनाया है तो वह शादी के लिए दबाव बनाएगी। पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो माधवन गुस्सा हो गए। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद माधवन ने एक व्यक्ति को उसके घर भेजकर धमकी दिलवाई। पीड़िता ने यह भी कहा कि माधवन ने उसे एक नेता से संबंध बनाने के लिए कहा जिसका उसने विरोध कर दिया था।
