इलाज के लिए राहुल के साथ सोनिया गांधी विदेश रवाना

फीचर्डइलाज के लिए राहुल के साथ सोनिया गांधी विदेश रवाना

Date:


इलाज के लिए राहुल के साथ सोनिया गांधी विदेश रवाना

नई दिल्ली: कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने इलाज के लिए विदेश रवाना हो गईं हैं। सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी भी विदेश गए हैं। मिल रही जानकारी के मुताबिक, सोनिया गांधी अपने स्वास्थ के रूटीन चेकअप के लिए गई हैं। सूत्रों की मानें तो सोनिया गांधी ने विदेश से लौटकर संसद सत्र में भी हिस्सा लेंगी।

जुलाई में हुई थी अस्पताल में भर्ती
बता दें कि अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में बीते जुलाई माह में भर्ती हुई थीं। प्राधिकारी ने कहा था कि नियमित जांच के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। सर गंगा राम अस्पताल दिल्ली के अध्यक्ष (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) डॉ. डी.एस. राणा ने भी कहा था कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी सेहत की नियमित जांच की जाएगी। कुछ समय बाद अस्पताल से सोनिया वापस अपने आवास पर लौट आई थीं।

विदेश जाने से पहले लिए कई अहम् फैसले
अपने इलाज कराने के लिए विदेश जाने से पहले सोनिया गांधी ने कई अहम फैसले लिए हैं। उन्होंने राहुल गांधी के अध्यक्ष पद का रास्ता साफ करने के लिए गुलाब नबी आजाद समेत कई नेताओं को साइड कर दिया है। बता दें कि कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी संगठन में सिलसिला शुरू किया उसके आगे भी जारी रहने के संकेत हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...