Site icon Buziness Bytes Hindi

Sonia Gandhi ED: सोनिया ने ED से मांगी और मोहलत

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से पेश होने के लिए और समय मांगा है। प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष को 23 जून को मामले में पूछताछ के लिए समन किया था। 

कांग्रेस पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट के ज़रिये बुधवार को बताया कि सोनिया गांधी ने आज प्रवर्तन निदेशालय को पत्र लिखकर कहा कि जब तक वह पूरी तरह ठीक नहीं हो जाती तबतक उन्हें पूछताछ की कार्रवाई से छूट दी जाय. कांग्रेस महासचिव ने ट्विटर पर बताया कि उन्हें (सोनिया गांधी) कोविड और फेफड़ों के संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती होने के बाद घर पर आराम करने की सख्त सलाह दी गई थी। 

Read also: Maharashtra Political Crisis Updates: महाराष्ट्र में पल पल बदलती सियासत, भाजपा ने कहा-सरकार बनाने का दावा नहीं पेश करेंगे

जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को कोरोना संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा और अब अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद डॉक्टरों ने घर पर आराम करने की सलाह दी है। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, सोनिया गांधी ने आज ED को पत्र लिखकर उनके पूरी तरह से ठीक होने तक अगले कुछ हफ्तों के लिए उनकी उपस्थिति को स्थगित करने का अनुरोध किया है।

बता दें कि इस मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने शुरुआत में सोनिया को नोटिस जारी कर 8 जून को पूछताछ के लिए एजेंसी के सामने पेश होने को कहा था। लेकिन उनकी तबियत ठीन न होने के चलते बाद में एजेंसी ने उन्हें 23 जून को पेश होने के लिए नया समन जारी किया था। सोनिया को अपने निचले श्वसन पथ में संक्रमण और कोविड के बाद की जटिलताओं के बाद अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

Exit mobile version