Site icon Buziness Bytes Hindi

ED के सामने नहीं पेश हुई Sonia Gandhi, पत्र भेजकर दिया ये जवाब

नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड मनी लांड्रिंग मामले में ईडी के सामने पेश होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अभी असमर्थता जताई है। उन्होंने इस मामले में ईडी के सामने पेश होने के लिए और समय मांगा है। सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी कोरोना संक्रमण से ग्रसित हैं वो अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हैं। उनकी दूसरी रिपोर्ट भी कोरोना पाजिटिव आई हैं। चिकित्सकों ने उनको की सलाह दी है। सोनिया को ईडी के सामने पेश होना था। लेकिन अब उन्होंने तीन सप्ताह का समय मांगा है। अपनी सेहत का हवाला देते हुए सोनिया गांधी ने वक्त मांगा। हालांकि सोनिया गांधी के इस पत्र का ईडी ने कोई जवाब नहीं दिया है।

Also Read  : Hate Speech वाले संत ने अगले प्रधानमंत्री को लेकर संतों को दी चेतावनी, लिखा पत्र

नेशनल हेराल्ड-एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड मनी लांड्रिंग मामले में ईडी ने पूछताछ के लिए सोनिया गांधी को गत आठ जून को बुलाया था। कांग्रेस का दावा है कि सोनिया गांधी ईडी के सामने पेश होने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। लेकिन अभी वो कोरोना संक्रमण से जूझ रही है। चिकित्सकों ने बताया कि तय समय पर उनका टेस्ट किया जाएगा।

Also Read : उद्योगपतियों से बोले मोदी – कभी कुछ पल तो गुज़ारो हमारी काशी में

ईडी ने इसी मसले पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को 13 जून को पूछताछ के लिए बुलाने का पत्र जारी किया है। ईडी ने पहले राहुल को दो जून को पेश होने को कहा था। लेकिन राहुल ने विदेश में होने के कारण समय मांगा था। इसके बाद राहुल को 13 जून को ईडी के दिल्ली मुख्यालय में पेश होने को कहा है। राहुल गांधी की ईडी के सामने पेशी के दौरान सियासी ताकत दिखाने की तैयारी में अब कांग्रेसी है।

Exit mobile version